{"_id":"69834f1efb109add550e1e4d","slug":"young-men-were-found-using-drugs-in-a-vacant-government-bungalow-near-the-digs-residence-chandigarh-news-c-66-1-spkl1006-102024-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीआईजी आवास के पास खाली सरकारी कोठी में नशा करते मिले युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीआईजी आवास के पास खाली सरकारी कोठी में नशा करते मिले युवक
विज्ञापन
बठिंडा। डीआईजी की सरकारी रिहायश के पास स्थित खाली सरकारी कोठियों में संदिग्ध गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात एक खाली सरकारी कोठी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद बुधवार शाम ठीक साथ वाली दूसरी खाली कोठी में तीन युवक नशा करते हुए पाए गए। मीडिया कर्मियों को देखकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जब मीडिया कर्मी दूसरी खाली कोठी के भीतर हालात का जायजा लेने पहुंचे और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे, तभी वहां मौजूद तीन युवक भाग निकले। उधर, मंगलवार रात बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयासरत है। शव मिलने की घटना से इलाके में पहले ही दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह जांच की जाएगी कि कोठी में घुसे युवक कौन थे और किस उद्देश्य से वहां मौजूद थे। कोठी के बाहर खड़ी एक लावारिस मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में दोनों खाली सरकारी कोठियों के भीतर नशे के टीके, सिरिंज और चिट्टे की खाली पुड़ियों के ढेर मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि ये कोठियां लंबे समय से नशेड़ियों का अड्डा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन और रात के समय नशेड़ी बेखौफ होकर इन कोठियों में नशा करते हैं और आराम करने के बाद चले जाते हैं। डीआईजी आवास के इतने नजदीक इस तरह की गतिविधियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।