{"_id":"6a62823e784258e72f05b2ca","slug":"young-man-hangs-himself-after-wife-leaves-for-her-maternal-home-police-investigating-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1078195-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां निवासी 33 वर्षीय मोनू ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मौलीजागरां थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोनू कोरियर का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी करीब सात दिन पहले मायके चली गई थी, जिसके बाद वह परेशान रहने लगा था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
- जसकरन, एसएचओ, थाना मौलीजागरां