{"_id":"63278787a56b6d47a77490eb","slug":"young-innovators-get-seed-money-from-investors-chandigarh-news-pkl4628206156","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अन्वेषकों ने निवेशकों से हासिल की सीड मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अन्वेषकों ने निवेशकों से हासिल की सीड मनी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप वीकेंड का समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित ग्रैंड फिनाले में 11 बेस्ट स्टार्टअप्स के बीच निवेशकों से अपने व्यवसायों के लिए फंड जुटाने के लिए आपस में प्रतियोगिता हुई। इस दौरान युवा एंटरप्रेन्योर प्रीमल्स ने निवेशकों से सीड मनी हासिल की। हकदर्शक एम्पावरमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और सीईओ अनिकेत डोगरा समापन सत्र के मुख्य अतिथि थे।
प्रतिभागियों के साथ बातचीत में मुख्यातिथि अनिकेत प्रारंभिक चरण-स्टार्टअप संस्थापक के रूप में अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरणा दी। आयोजन के पहले दिन से पूरे भारत से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। सभी टीमों को प्रतियोगिता की तैयारी में मदद करने के लिए एक्सपर्ट मेंटर्स दिए गए थे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 60 टीमों में से 11 टीमों को अंतिम दौर के लिए चुना गया था। पंजाब एंजल्स नेटवर्क के मालिक साहिल मक्कड़, टीआईई चंडीगढ़ के अध्यक्ष रॉबिन अग्रवाल, ग्रेसेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ मुनीश जौहर और एम्ब्रोस ऑटोमोटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक मेहता जूरी और निवेशकों के पैनल में शामिल थे।
युवा अन्वेषक प्रीमल्स रहा विजेता
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रीमल्स ने जीता। उसे 50 हजार रुपये सीड मनी के रूप में और ट्रेक्स आईआईएसईआर में एक नि:शुल्क स्टॉल दिया जाएगा जो 24 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कोली स्पेसेस ने दूसरा पुरस्कार जीता। पंजाब एंजेल नेटवर्क की ओर से प्रायोजित 30 हजार रुपये सीड मनी और ट्रेक्स आईआईएसईआर में एक स्टाल के लिए चुना गया। तीसरा पुरस्कार टीम साल्वेशन ने जीता। पंजाब एंजल नेटवर्क द्वारा प्रायोजित 20 हजार रुपये सीड मनी और ट्रेक्स आईआईएसईआर में एक स्टाल के लिए चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता की शीर्ष 10 टीमों को पंजाब एंजेल नेटवर्क से अगले तीन महीनों में 1 लाख की मुफ्त मेंटरिंग दी जाएगी। स्कूल प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।