फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young and trained police personnel will deployed for protection of VIP in Punjab

Punjab: सरकार ने वीआईपी की सुरक्षा के लिए तैयार किया नया प्लान, अब नौजवान पुलिस कर्मी देंगे सुरक्षा कवच

Mon, 21 Nov 2022 10:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Nov 2022 10:34 PM IST
सार

पुलिस हर जिले में जिन लोगों को सुरक्षा मिली है, उसकी समीक्षा कर रही है। इसमें पुलिस देख रही है कि इन लोगों की जान को कितना और किस तरह का खतरा है । यह रिव्यू जिला पुलिस व इंटेलीजेंस एजेंसियों के आधार पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Young and trained police personnel will deployed for protection of VIP in Punjab
पंजाब पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब में वीवीआईपी या सुरक्षा कारणों के चलते जिन लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है, अब उनका सुरक्षा पहरा मजबूत होगा। ऐसे लोगों की सुरक्षा में नौजवान व प्रशिक्षित पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। इसके लिए गृह विभाग ने काम शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां सभी वीआईपी की सुरक्षा को रिव्यू किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ युवा नौजवान पुलिस मुलाजिमों को ट्रेनिंग देकर इस काम के लिए तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद सारी स्थिति का आंकलन करने के बाद पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पंजाब में गत दिनों हिंदू नेता सुधीर सूरी और डेरा प्रेमी की हत्या के बाद राज्य हरकत में आ गई थी। इसके चलते वीआईपी सुरक्षा व हथियारों को रिव्यू का फैसला लिया गया था। इसी बीच कई वीआईपी ने मुद्दा भी उठाया था कि उनके साथ जो पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं, वह उनकी सुरक्षा में सक्षम नहीं हैं। इसके बाद सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। ऐसे में अब तक किया गया है कि सुरक्षा का जिम्मा पूरी तरह से 2010 के बाद भरती हुए पुलिस नौजवानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


सभी जिलों में ऐसे नौजवानों पुलिस मुलाजिमों चयनित कर ट्रेनिंग करवाई जा रही है। इसके लिए पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के माहिर ट्रेनिंग देने का जिम्मा उठा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो गत समय हुई घटनाओं से पुलिस को काफी कुछ नया सीखने को मिला है। इसे पुलिस सबक के तौर पर ले रही है। जहां खामियां रह गई थी। उनको पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। याद रहे कि पूरे पंजाब में 500 से अधिक ऐसे लोग है, जिन्होंने पुलिस सुरक्षा ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दी जाएगी सुरक्षा
पुलिस हर जिले में जिन लोगों को सुरक्षा मिली है, उसकी समीक्षा कर रही है। इसमें पुलिस देख रही है कि इन लोगों की जान को कितना और किस तरह का खतरा है । यह रिव्यू जिला पुलिस व इंटेलीजेंस एजेंसियों के आधार पर किया जा रहा है। जब खतरे की वजह पता चल जाती है, उसके बाद पुलिस जवानों की नियुक्त के बारे में फैसला लिया जाएगा। हालांकि ट्रेनिंग सेशन चल रहे है। इसमें निर्धारित मानकों को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेनिंग से लेकर रिप्लेसमेंट के बारे मंथन चल रहा है।


वीआईपी की सुरक्षा गंभीर विषय 
वीआईपी की सुरक्षा का मामला गंभीर विषय है। हमारी कोशिश है कि जिसे भी पुलिस सुरक्षा दी जाए, उसे काबिल और युवा नौजवान पुलिस कर्मी मुहैया करवाए जाए। ताकि किसी भी विपरीत स्थिति में वह आसानी से निपट पाए। इसके अलावा जो भी कलाकर या व्यक्ति हथियारों की महिमा मंडन करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -सुखचैन सिंह आईजी हेडक्वार्टर पंजाब पुलिस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed