फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'You said, shame Shinde

जब ‘आप’ बोली, कुछ तो शर्म करो शिंदे

Wed, 22 Jan 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला-चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
'You said, shame Shinde
आम आदमी पार्टी (आप)के समर्थकों ने सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और दिल्ली पुलिस के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। आप के सक्रिय वालंटियर गुरजसजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता करीब 11 बजे सेक्टर -17 प्लाजा पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने शिंदे शर्म करो, शर्म करो के बैनर ले रखे थे। यह धरना करीब दो बजे तक जारी रहा। धरने में मुख्य रूप से डॉ. टीसी गोयल, एचके अरोड़ा और जोगिंदर दसेवर मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरजसजीत सिंह ने बताया कि यह इतिहास में पहली बार है कि देश का कोई मुख्यमंत्री पुलिस और गृहमंत्री शिंदे के खिलाफ धरना दे रहा है।

दिल्ली में पुलिस खुले आम गुंडागर्दी कर रही है, लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री इसको पूरी तरह से अनदेखी कर देते हैं। इससे पता चलता है कि केंद्रीय मंत्री और दिल्ली पुलिस की सांठगांठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजसजीत सिंह ने बताया कि यदि आगे जरूरत पड़ी तो यहां के कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे और अपने साथी अरविंद केजरीवाल के साथ आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राजनीति कर रही है। वह अपनी गिरती साख से देश की जनता का ध्यान हटाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed