{"_id":"8ad84881ad7f81744a241995456c528d","slug":"you-dudha-new-way-to-promote","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'आप' के प्रचार का नया फंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 'आप' के प्रचार का नया फंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Feb 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार के लिए एक नया तरीका निकाला है। पार्टी ने सेक्टर 17 प्लाजा में पार्टी से संबंधित एक क्विज कंपटीशन रखा है।
विज्ञापन
इसमें पार्टी से संबंधित प्रश्न पूछे गए और जवाब देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक अनोखे और अलग तरह के क्विज कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन
आप की ओर से यह इनिशिएटिव पार्टी सदस्य व एनआरआई हरशरणजीत सिंह, उनकी पत्नी कंवलजीत कौर व उनकी बेटी हरकीरत कौर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर आप के डा. टीसी गोयल, महेश यादव, हितेश, एचके अरोड़ा, डा. महेश, मुनीश रायजादा व गुरजसजीत सिंह पहुंचे।
ये प्रश्न पूछे गए
1. आप के तीन नेताओं के नाम बताइए?
2. आप को न्यूनतम चंदा कितना दे सकते हैं?
3. अरविंद केजरीवाल ने कौन सी किताब लिखी है?
4. दिल्ली में किस पार्टी ने वीआईपी कल्चर खत्म किया?
5. पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में कितनी सीट जीती?
6. आप की सरकार ने किसी विभाग के सीएजी आडिट के आदेश दिए थे?
7. आप ने किस मामले में एसआईटी गठन की सिफारिश की?
8. आप की सरकार ने किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी?
9. आप को कौन लोग चंदा देते हैं?
10.आप ने दिल्ली में किस चीज को खत्म करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था?