{"_id":"616743e9e762022ae015543d","slug":"you-can-apply-for-pcs-coaching-till-october-25-chandigarh-news-pkl429948213","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस कोचिंग के लिए 25 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस कोचिंग के लिए 25 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के आईएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र ने पीसीएस (न्यायिक) परीक्षा की कोचिंग के लिए नया बैच शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर है। केंद्र ने इस बैच में नामांकित होने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 18 से 22 अक्तूबर के बीच मुफ्त डेमो क्लास का आयोजन किया है।
पीसीएस बैच को पंजाब विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के संकाय सदस्य व्याख्यान देंगे। इसके अलावा केंद्र सेवारत/पूर्व सिविल सेवकों/नौकरशाहों/राज्य सिविल सेवा अधिकारियों आदि की ओर से विशेष व्याख्यान भी आयोजित करता है। विद्यार्थियों की तैयारी के लिए केंद्र पुस्तकालय सुविधा भी मुहैया करवाता है।
प्रवेश और शुल्क विवरण
आवेदन फॉर्म 11 अक्तूबर से वेबसाइट www.iasc.puchd.ac.in पर उपलब्ध है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। कक्षाएं 26 अक्तूबर से शुरू होंगी। एक वर्ष के लिए सामान्य श्रेणी के लिए फीस 35 हजार और एससी-एसटी वर्ग के लिए 17500 रुपये 18 प्रतिशत जीएसटी समेत रहेगी। इस बैच के लिए स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी या स्नातक में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। कक्षाएं दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक लगेगी।