{"_id":"44cc793d157cf300710aaa109d2c0f72","slug":"yongers-like-to-do-business-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की बजाय बिजनेस पसंद कर रहे ट्राइसिटी के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी की बजाय बिजनेस पसंद कर रहे ट्राइसिटी के युवा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के युवाओं में उद्यमी बनने की ललक जाग रही है। यह कहना है सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन सिंह का। वे राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क के इंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट सेंटर (ईडीसी) में आईटी प्रोफेशन से जुड़े युवा उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।
यह आयोजन डेस्टिनेशन आईटी के अंतर्गत किया गया। इसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन, कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री और एसटीपीआई के सहयोग से चंडीगढ़ में 20 और 21 नवंबर को किया जाएगा।
ईडीसी सेंटर में मौजूद सौ से ज्यादा उद्यमियों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में आईटी डिपार्टमेंट की वजह से डेवलेपमेंट तेजी से हुआ है।
विज्ञापन
यहां आईटी के निवेशक भी बढ़े हैं और युवा उद्यमी भी। अच्छी बात यह है कि युवा नौकरी से ज्यादा बिजनेस को पसंद कर रहे हैं। वह कुछ नया करना चाहते हैं।
ईडीसी सेंटर में आयोजित सेशन में नेट सोल्यूशन के सीईओ समीर जैन, विनसटल के निदेशक विशाल चालना, क्रेडेंटिया बिजनेस प्रोसेस के डायरेक्टर दीपक चौधरी ने विचार रखे।
विशाल चालना ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं को वह प्रोडक्ट या सर्विस देनी चाहिए, जिसकी डिमांड हो। सबसे अहम बात है रिसर्च, जितनी ज्यादा रिसर्च होगी उतना ही प्रोडक्ट बेहतर होगा।
नेट सोल्यूशन के समीर जैन ने कहा कि इंटरप्रेन्योर को आइडिया ज्यादा से ज्यादा लोगों से शेयर करना चाहिए। इससे क्वालिटी बेहतर होती है। ऑटो इंजीनियर दीपक चौधरी ने कहा कि उन्होंने फाइनेंशियल सर्विस स्पेस में केपीओ सेटअप किया। जो सिटी में एकदम अलग है।