{"_id":"5d7c035d8ebc3e93ae3f2b67","slug":"yograj-singh-coach-the-dav-college-students-chandigarh-news-pkl350561945","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में अब दिनेश मोगिंया नहीं योगराज सिंह देंगे ट्रेनिंग, युवाओं की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में अब दिनेश मोगिंया नहीं योगराज सिंह देंगे ट्रेनिंग, युवाओं की तलाश शुरू
Sat, 14 Sep 2019 12:00 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
युुवराज सिंह और योगराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 में युवा क्रिकेटर्स को कोचिंग देने में व्यस्त हो गए हैं। इस कॉलेज में पिछले सात साल से भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश मोंगिया क्रिकेट की कोचिंग देने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
दिनेश मोंगिया के इस सेंटर को छोड़ने के बाद योगराज सिंह डीएवी कॉलेज में कोचिंग देने का काम शुरू कर चुके हैं, लेकिन उन्हें शनिवार को डीएवी कॉलेज में क्रिकेट सेंटर का ऑफिशियल कोच नियुक्त किए जाएगा। कोचिंग सेंटर की ओपनिंग अर्जुन अवार्डी नीरज चोपड़ा करेंगे। नीरज चोपड़ा डीएवी कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कामनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता हैं।
विज्ञापन
योगराज सिंह ने एक बार फिर डीएवी कॉलेज में युवा क्रिकेटर्स को तराशने में जुट गए हैं। योगराज सिंह लगभग 15 साल पहले भी इस कॉलेज में कोचिंग देने का काम कर चुके हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज में पिछले सात साल से क्रिकेटर्स को कोचिंग देने का काम कर रहे थे। हाल ही में उनका कांट्रैक्ट खत्म हुआ है। इस वजह से पिछले एक महीने से कॉलेज में कोचिंग देने का काम छोड़ दिया है। फिलहाल वे कहीं और कोचिंग नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन