फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yogendra yadav, rambilas sharma, haryana jat voilence, jat protest, haryana news

सद्भावना जताने की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंक रहे मंत्रीः योगेंद्र

Sun, 13 Mar 2016 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर Updated Sun, 13 Mar 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav, rambilas sharma, haryana jat voilence, jat protest, haryana news
योगेंद्र यादव - फोटो : फाइल फोटो
बीजेपी मंत्री कहते हैं कि जातीय हिंसा में लोगों को मिला दर्द हमारे दिलों में जिंदा है। उनकी इस बात का योगेंद्र यादव ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा हिंसा प्रभावित लोगों के प्रति सद्भावना जताने की बजाय नेता राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। वे जाती के हिसाब से लोगों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के शिक्षा रामबिलास शर्मा शनिवार को झज्जर जिले के छावनी मोहल्ले में आए थे। यहां पर योगेंद्र यादव भी हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे हुए थे। शिक्षा मंत्री जहां मंदिर में छावनी के कुछ लोगों से बैठक कर बिना मुआयना किए निकल गए। वहीं यादव ने पीड़ितों के घर जाकर उनका दुख दर्द सांझा किया। इस दौरान एक मृतक श्यामलाल की परिजन हादसे को व्यक्त करते समय फूट फूट कर रो पड़े।
विज्ञापन


सिर्फ सांत्वना मिल रही है, मदद नहीं
शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा शनिवार दोपहर को छावनी मोहल्ला पहुंचे। वे इससे पहले कि मोहल्ले में हालात देखते या पीड़ितों के घर ढांढस बंधाने जाते, इससे पहले ही छावनी के कुछ लोग उनको मोहल्ले के मंदिर में ले गए। मंत्री ने वहां लोगों के बीच बैठकर उनके दुख दर्द को सांझा किया। कॉलोनी वासियों ने जाट आरक्षण आंदोलन की फिर से सुगबुगाहट पर सुरक्षा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि दंगा पीड़ितों को न्याय के साथ साथ आर्थिक मदद देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आपको मिले जख्मों का दर्द हमारे दिलों में भी जिंदा है। सुरक्षा के बारे उनकी गृहमंत्री से बातचीत हो चुकी है, अब सीधे चंडीगढ़ पहुंचकर  मीटिंग में इस बारे में चर्चा करूंगा। छावनी वासियों ने मंत्री के आगे 21 फरवरी की घटना का ब्योरा रखा। लोगों में रोष था कि सिर्फ सांत्वना मिल रही है, मदद नहीं। अब तक उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई। लोगों ने दोबारा से शहर में सेना की तैनाती की मांग उठाई।

नेता तो जातियों के हिसाब से लोगों से मिल रहे हैं
सद्भावना मंच के अध्यक्ष और आप के बागी नेता योगेंद्र यादव भी शनिवार को मंच सदस्यों के साथ छावनी मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की उपद्रव में भूमिका पर न्यायिक जांच हो। असल में नेता सद्भावना की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकने आ रहे हैं। नेता जातियों के हिसाब से लोगों से मिल रहे हैं। जिनके यहां मौतें हुई हैं, उनको जल्द मुआवजा दिया जाए।

योगेन्द्र यादव के साथ सुरेन्द्र पाल सिंह, डॉ. राम कुमार, राम चंद्र यादव आदि भी मौजूद रहे। योगेंद्र ने बताया कि सद्भावना मंच, हरियाणा ने एक जन आयोग बनाया है। इस जन आयोग में पूर्व पुलिस अधिकारी वी एन राय, लेखिका व शिक्षाविद् शुभा जी, पूर्व आई ऐ एस अधिकारी टी के सिंह, पूर्व फॉरेस्ट कंजवर्वेटर डॉ. मेहर सिंह सन्धू, समाज सेवी राम मनोहर राय, अर्थ शास्त्री राजेन्द्र चौधरी, एडवोकेट राजीव गोदारा शामिल हैं। जो जनता की बीच जाकर जन सुनवाई करेगा।


सभी पक्षों को सुन कर व तथ्य जुटा कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी ताकि जनता के बीच सच रखा जा सके। सरकारी व्यवस्था की निष्पक्षता को लेकर जनता में गंभीर सवाल हैं। इसीलिए जन आयोग निष्पक्षता के साथ सच को जनता के व न्यायालय के बीच रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed