फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga is not just an exercise but a way of life - Gulabchand Kataria

Chandigarh News: योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन की एक पद्धति है - गुलाबचंद कटारिया

Sun, 22 Jun 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Yoga is not just an exercise but a way of life - Gulabchand Kataria
चंडीगढ़।
विज्ञापन

योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में अलग-अलग जगह पर कई कार्यक्रम किए गए। शहर का सबसे बड़ा कार्यक्रम प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में सेक्टर 17 के तिरंगा पार्क में हुआ। इसमें करीब 1800 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्कूली बच्चे, युवा और शहर के सोशल वर्कर शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन की एक पद्धति है। जिससे हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग हमें अनुशासन और सकारात्मक रहना सीखाता है। उन्होंने कहा कि इसे हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। राज्यपाल ने बताया कि उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में खड़े होकर योग करेंगे। राज्यपाल मंच पर जिस जगह योग कर रहे थे, वहां ठीक उनके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी लगी थी। उन्होंने बताया कि योग का हमारे जीवन में क्या योगदान है।
विज्ञापन


खाली रह गए कई स्थान

योग करने के लिए पहले से ही स्थान तय किया था, लेकिन कई जगह ऐसे ही खाली रहीं। वहीं, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला चश्मा पहनकर योग करते हुए नजर आईं। वहां मौजूद लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बना रहा। योग दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में काफी जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed