फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga Day today, Union Minister will do yoga with people in Rock Garden

योग दिवस आज, रॉक गार्डन में लोगों के साथ योग करेंगे केंद्रीय मंत्री

Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day today, Union Minister will do yoga with people in Rock Garden
चंडीगढ़। देशभर में मंगलवार को योग दिवस मनाया जा रहा है। रॉक गार्डन में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित व भारी संख्या में लोग भी योग करेंगे।
विज्ञापन

रॉक गार्डन में पिछले कई दिनों से योग दिवस के लिए तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सोमवार शाम चली तेज हवाओं और बारिश ने तैयारियों में खलल डाल दिया। मंगलवार को रॉक गार्डन में सुबह 5.30 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, इसलिए एक दिन पहले सोमवार से ही कारपेट बिछाए जा रहे थे। बारिश व तेज हवाओं की वजह से कारपेट भीग गए व कुछ तेज हवाओं में उड़ भी गए। हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया कि वह कार्यक्रम के शुरू होने से पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लेंगे। योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रशासन की तरफ से शहर की कई समाजसेवी संस्थाओं व आरडब्लूए को भी आमंत्रित किया गया है। प्रशासन के अनुसार रॉक गार्डन के अलावा शहर में अलग-अलग 75 जगहों पर योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, पंजाब यूनिवर्सिटी, होटल माउंट व्यू, होटल पार्क व्यू, होटल शिवालिक व्यू, योग दिव्य मंदिर सेक्टर-30 ए, होटल ललित, दिव्य योग मंदिर शिवालिक एनक्लेव मनीमाजरा, पीजीआई, रॉक गार्डन, पुलिस अस्पताल-26, संग्रहालय, सेक्टर-10, स्टेट लाइब्रेरी-17, टैरेस गार्डन सेक्टर-33, स्टेट लाइब्रेरी-34, रामलीला मैदान सेक्टर-40, जीएमसीएच-32, फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर-36 के अलावा सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, सभी सिविल अस्पताल, कई स्कूल व कॉलेज आदि हैं। हर जगह पर 30 से 50 लोग योग करेंगे। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के तहत प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम को भी सभी जगह लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed