फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga break will be implemented in government offices

Chandigarh News: हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में लागू होगा योग ब्रेक

Fri, 01 Dec 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Yoga break will be implemented in government offices
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य सरकार कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकारी कार्यालयों में योग ब्रेक (वाई ब्रेक) लागू करने जा रही है। इसके तहत अधिकारी व कर्मचारियों को रोज 5 से 10 मिनट की योग क्रियाएं करनी होंगी। इसकी शुरुआत उच्च शिक्षा निदेशक ने अपने आधीन कालेजों में शुरू कर दी है। निदेशक ने विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों को एक आदेश जारी किया है, जिसमें उन्हें कार्यस्थल में उत्पादकता में सुधार के लिए योग ब्रेक को सख्ती से लागू करने को कहा है। बताया जा रहा है कि जल्द उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर अन्य विभागों में इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।

राज्य के आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि नए प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से कर्मचारियों की दक्षता में सुधार करने में काफी मदद मिलेगी। इससे पहले, राज्य महानिदेशक, आयुष ने विभिन्न सरकारी विभागों से स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए योग ब्रेक को लागू करने के लिए कहा था। योग ब्रेक का मुख्य मकसद कर्मचारियों पर काम के तनाव को कम करना और तनाव फ्री माहौल देना है, ताकि वह अपने काम में और बेहतर काम कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed