फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor quota should be regularly checked

शराब कोटा और रेट की नियमित जांच हो :उपमुख्यमंत्री

Fri, 01 Dec 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Liquor quota should be regularly checked
शराब कोटा और रेट की नियमित जांच हो :उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री पर लगाम कसने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य में किसी भी प्रकार की शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी शराब की दुकानें इस समय चल रही हैं, वे नियमानुसार उचित स्थानों पर खुली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला आबकारी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शराब की दुकानों के बाहर किसी भी निजी शराब कंपनी का विज्ञापन नहीं होना चाहिए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी हो। डीईटीसी फील्ड में अपनी विजिट को बढ़ाएं। प्रत्येक ठेकेदार के पास मौजूद शराब के कोटा और उसके रेट की चेकिंग करें। गुरुग्राम में आबकारी एवं कराधान विभाग की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसजीएसटी कलेक्शन में हरियाणा ने गत वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। सभी कराधान अधिकारी यह प्रयास करें कि हरियाणा एसजीएसटी की रिकवरी में देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल हो। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कंपनियों की टैक्स अदायगी का समय-समय पर विश्लेषण करते रहें। उन्होंने कहा कि राज्य में एनजीटी के नियमानुसार उत्पादन ईकाईयों को स्थापित किया जा रहा है, जिसकी बदौलत एसजीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। सभी जिलों से आए आबकारी एवं कराधान अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह कल्याण, राज्य आयुक्त अशोक कुमार मीणा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed