फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yellow alert for two days in 17 districts of Punjab

Chandigarh News: पंजाब के 17 जिलों में 21 से दो दिन के लिए यलो अलर्ट, तेज आंधी के साथ होगी बारिश

Thu, 18 Jul 2024 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Yellow alert for two days in 17 districts of Punjab
-38.3 डिग्री रहा पारा, पठानकोट में 63.2 एमएम की भारी बारिश दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में 21 जुलाई से दो दिनों का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर शामिल। इसके तहत तेज आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में वीरवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में पठानकोट में 63.2 एमएम की भारी बारिश दर्ज की गई।

हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, लुधियाना का 36.6 डिग्री, पटियाला का भी 36.6, पठानकोट का 35.8, बठिंडा का सबसे अधिक 38.3 डिग्री, फिरोजपुर का 36.8, गुरदासपुर का 35.8 और जालंधर का 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम 23.6 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का 27.5, लुधियाना का 28.0, पटियाला का 28.0, बठिंडा का 30.2, फाजिल्का का 28.7 व जालंधर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed