{"_id":"33348795de424753fa750b150eb857d7","slug":"writer-deepak-chopra-book-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी के अकेलेपन ने इनके हाथ में थमा दी कलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी के अकेलेपन ने इनके हाथ में थमा दी कलम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 May 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी का एक पल ऐसा आया कि बिल्कुल टूट गया था। परिवार वालों से इतने मतभेद हुए की खुद को अनाथ महसूस करने लगा। इसी बीच अकेलेपन को दूर करने के लिए हाथ में कलम थामी और यूं लिखी अपनी पहली किताब।
विज्ञापन
यह बात शनिवार को दीपक चोपड़ा ने यूटी गेस्ट हाउस में कही। दीपक ने बताया कि उन्होंने अपनी इस किताब मंत्रा फॉर इनर पीस में अपने जीवन से मिली सीख को लिखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार निराश हो जाते हैं और सोचते हैं कि जिंदगी खत्म, लेकिन हम भूल जाते हैं कि सबसे बड़ी ताकत को, जो हमें भगवान से मिलती है।
विज्ञापन
दीपक ने अपनी किताब में रिश्तों, काम, जिंदगी में लक्ष्य जैसे मुद्दों पर लिखते हुए अपने जिंदगी के आधार पर मंत्र दिए है। 26 चैप्टर कह इस किताब की कीमत 150 रुपये है।
दीपक ने बताया इस किताब को लिखने के लिए उन्हें कई लेखकों से भी प्रेरणा मिली, जिसमें अमेरिका के लेखक दीपक चोपड़ा और रोबिन सिंह शामिल है।
दीपक यह किताब पीजीआई और अन्य हॉस्पिटल में उन मरीजों को मुफ्त में देंगे, जिनका कोई सगा संबंधी नहीं है। यह किताब रोटरी चंडीगढ़ शिवालिक के सहयोग से प्रकाशित की गई।