{"_id":"60395d878ebc3ee9032e2b4b","slug":"wrestling-player-was-raped-in-the-name-of-visa-chandigarh-news-pkl405361863","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा के नाम पर कुश्ती खिलाड़ी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा के नाम पर कुश्ती खिलाड़ी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गुरुग्राम की रहने वाली एक कुश्ती खिलाड़ी को यूके का वीजा दिलवाने का लालच देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरियाणा पुलिस का सब-इंस्पेक्टर पीड़िता को कभी यूके का वीजा तो कभी नौकरी लगवाने का लालच देकर दुष्कर्म करता रहा। मामले की शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी गई, लेकिन मामला चंडीगढ़ का होने की वजह से केस को सेक्टर-11 थाने में सौंप दिया गया है। पुलिस ने अब सेक्टर-15 निवासी सुरेश (55) के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। हालांकि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सेक्टर-11 थाना पुलिस को शिकायत मिली कि मूल रूप से गुरुग्राम निवासी 23 वर्षीय युवती जो कुश्ती की खिलाड़ी है, की करीब दो साल पहले मुलाकात हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेश से हुई थी। आरोप है कि इस दौरान सुरेश ने उसे यूके का वीजा दिलवाने और नौकरी दिलवाने का लालच देकर दुष्कर्म किया। जब उससे नौकरी की बात होती तो उक्त आरोपी टालमटोल करता रहा। इससे परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-15 का है। इसके बाद मामला सेक्टर-11 थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब पीड़िता के बयान दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला करीब दो साल पहले का है, ऐसे में जांच पूरी होने के बाद उक्त आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।