{"_id":"5ff0df5b8ebc3e3e72303a5b","slug":"wrestlers-come-to-mats-for-matches-after-sanitation-chandigarh-news-pkl399307670","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजेशन के बाद मुकाबलों के लिए मैट पर उतरेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजेशन के बाद मुकाबलों के लिए मैट पर उतरेंगे पहलवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 5 जनवरी तक मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जा रहा है। इसका आयोजन चंडीगढ़ रेसलिंग एसोसिएशन करवा रही है। मुकाबलों से पहले मैट को सैनिटाइज किया जाएगा।
चैंपियनशिप के पहले दिन 3 जनवरी को वुमन फ्री स्टाइल, 4 जनवरी को ग्रीको रोमन, 5 जनवरी को रोमन स्टाइल में मुकाबले कराए जाएंगे। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी चंडीगढ़ के होंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन यूटी खेल विभाग के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी सुबह 10 बजे करेंगे। सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप के आयोजकों ने चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों को कोविड-19 के चलते पूरी हिदायतें दी गई हैं।
कोविड-19 के चलते बरती जाएंगी सावधानियां
1. चैंपियनशिप के दौरान पहलवानों को सैनिटाइज के बाद मुकाबले के लिए मैट पर उतारा जाएगा।
2. थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही रेसलिंग सेंटर के अंदर एंट्री दी जाएगी।
3. रेसलिंग सेंटर के अंदर सामाजिक दूरी के साथ ही पहलवान खड़े होंगे।
4. मुकाबलों के दौरान किसी भी पहलवान के साथी और अभिभावकों को रेसलिंग सेंटर के अंदर आने की अनुमति नहीं मिलेंगी।
5. पहलवान अपने बैग में सैनिटाइजर और तौलिया रखेंगे।
6. चैंपियनशिप वाले दिन मुकाबलों से पहले पूरा मैट सैनिटाइज किया जाएगा।