फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Yogeshwar Dutt met Haryana Bharatiya Janata Party Chief Subhash Barala in Delhi

डीएसपी के पद से इस्तीफा दे भाजपा में शामिल होंगे पहलवान योगेश्वर, यहां से मिल सकता है टिकट

Wed, 25 Sep 2019 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Sep 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Yogeshwar Dutt met Haryana Bharatiya Janata Party Chief Subhash Barala in Delhi
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से योगेश्वर दत्त ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल होंगे। योगेश्वर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। भाई मुकेश के अनुसार योगेश्वर गुरुवार को डीएसपी पद से इस्तीफा देंगे और शुक्रवार को भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां गांव के पहलवान योगेश्वर दत्त के राजनीति में आने के कयास लोकसभा चुनाव से पहले ही लग रहे थे। भाजपा के कई बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात भी हुई थी। अमित शाह से भी योगेश्वर मिल चुके हैं। अब राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे पहलवान योगेश्वर की पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद योगेश्वर ने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उनके भाई मुकेश ने बताया कि योगेश्वर गुरुवार को डीएसपी पद से इस्तीफा देंगे और शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मुकेश ने कहा कि योगेश्वर को पार्टी ने गोहाना, बरोदा या गन्नौर में से एक सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी टिकट देगी तो जरूर लड़ूंगा चुनाव: योगेश्वर
जब मैं राजनीति में आऊंगा सभी को पता चलेगा। भाजपा में शामिल होने को लेकर कुछ बात हुई है। पार्टी टिकट देगी तो चुनाव भी जरूर लड़ूंगा। - योगेश्वर दत्त, ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed