फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Yogeshwar Dutt becomes BJP candidate for Baroda By-Elections

पहलवान योगेश्वर दत्त पर भाजपा ने जताया भरोसा, बरोदा उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी

Thu, 15 Oct 2020 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Yogeshwar Dutt becomes BJP candidate for Baroda By-Elections
योगेश्वर दत्त (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी ने बरोदा में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त को उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार देर रात भाजपा ने टिकट की घोषणा की। इससे पहले दिनभर टिकट को लेकर मंथन चलता रहा। अनेक नेताओं ने टिकट पाने की दौड़ लगाई लेकिन अंत में बाजी पूर्व प्रत्याशी योगेश्वर ने ही मारी। योगेश्वर दत्त बीते एक साल से बरोदा में भाजपा के लिए काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा की तरफ से उसका कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 37,726 मत मिले थे। वहीं स्वर्गीय श्रीकृष्ण हुड्डा कांग्रेस की टिकट पर यहां से विधायक बने, उन्हें 42566 वोट मिले थे।
विज्ञापन


जजपा के उम्मीदवार रहे भूपेंद्र मलिक ने 32480 वोट हासिल किए थे। बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस 2009 से लगातार तीसरी जीत रही है। इससे पहले यह सीट आरक्षित थी, तब यहां इनेलो का काफी दबदबा था। 2 लाख 70 हजार की जनसंख्या वाले बरोदा हलके में कुल 67 पंचायतें हैं। 1967 में हरियाणा गठन के बाद यहां पहला चुनाव हुआ था। इसके बाद 1967 से 2009 तक बरोदा सीट आरक्षित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

2009 में पहली बार अनारक्षित हुई बरोदा सीट पर लगातार कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा ने तीन बार जीत हासिल की थी, इससे पहले ये हलका इनेलो का गढ़ माना जाता था। 76 साल के श्रीकृष्ण हुड्डा मूलत: किलोई विधानसभा क्षेत्र के खिड़वाली गांव के थे। वह 1987 में पहली बार किलोई हलके से विधायक बने। 

किलोई से ही वह दूसरी बार 1996 और तीसरी बार 2005 में विधायक निर्वाचित हुए। 2005 में जब भूपेंद्र हुड्डा पहली बार सीएम बने, तब श्रीकृष्ण हुड्डा ने किलोई सीट से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद इस सीट से हुड्डा चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। हुड्डा ने किलोई सीट के त्याग का श्रीकृष्ण हुड्डा को शानदार राजनीतिक इनाम दिया। 

अपना अटूट गढ़ माने जाने वाले गोहाना के बरोदा हलके से हुड्डा ने लगातार 3 बार श्रीकृष्ण हुड्डा को विधानसभा में प्रवेश दिलवाया। बरोदा विधानसभा जाटलैंड मानी जाती है। इस विधानसभा में कुल 1 लाख 78 हजार 250 कुल मतदाता हैं, जिनमें लगभग जाट 90 से 95 हजार, ब्राह्मण 20 हजार, ओबीसी 30 हजार, एससी-एसटी 18 हजार व अन्य 10 हजार मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed