फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Vinesh Phogat on X said security remove of women wrestlers before testifying against Brij Bhushan

Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट का दावा, कहा- बृजभूषण के खिलाफ गवाही से पहले महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाई

Thu, 22 Aug 2024 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2024 09:33 PM IST
सार

हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट ने बृजभूषण मामले में बड़ा दावा करते हुए दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। विनेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है।

विज्ञापन
Wrestler Vinesh Phogat on X said security remove of women wrestlers before testifying against Brij Bhushan
विनेश फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर एक बार फिर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मोर्चा खोला है। हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन शोषण मामले को लेकर बड़ा दावा किया है। 

विज्ञापन


विनेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ अदालत में गवाही होने वाली है, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस, दिल्ली महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग किया है। 

विज्ञापन



इस पोस्ट के जरिए विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है। विनेश ने एक्स पर किए पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि 'जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में गवाहियां होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है।'

पहलवानों ने दिया था दिल्ली में धरना
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिल्ली में धरना दिया था। धरने में विनेश और साक्षी मलिक सबसे मुखर रहीं थीं। महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शौषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अभी जांच जारी है। मामला काफी चर्चा में रहा था। बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में गवाहियों का दौर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed