फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler fell in love with a minor, prayed to the High Court for protection after marrying in the mosque

Haryana: पहलवान को हुआ दूसरे धर्म की नाबालिग से प्यार, निकाह कर सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Tue, 22 Nov 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 10:16 PM IST
सार

दोनों पेशे से पहलवान हैं। दोनों ने नयागांव की मस्जिद में मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया है। लड़का हरियाणा के चरखी दादरी का है तो वहीं लड़की भोपाल की है। निकाह के बाद पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Wrestler fell in love with a minor, prayed to the High Court for protection after marrying in the mosque
सांकेतिक तस्वीर (Nikaah, निकाह) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी निवासी 27 वर्षीय पहलवान को 16 साल की भोपाल निवासी मुस्लिम पहलवान से प्यार हो गया और दोनों ने पंजाब के जिला मोहाली के नयागांव में निकाह कर सुरक्षा के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने बताया कि लड़की मुस्लिम समुदाय से है और यौन परिपक्वता प्राप्त कर चुकी है।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय में यौन परिपक्वता के बाद नाबालिग होते हुए भी विवाह वैध है। दोनों ने नयागांव में मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया है। हालांकि इस निकाह से लड़की के घरवाले खुश नहीं हैं। याची लड़की के परिवार वालों को मिल गए तो वे उन्हें जान से मार देंगे। याची ने बताया कि लड़की की मॉल में दुकान से आने वाले किराए से अच्छी आमदनी है और जीवन के गुजारे का उचित इंतजाम है।
विज्ञापन


याची ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को जीवन और सुरक्षा का अधिकार देता है और ऐसे में हाईकोर्ट उनके इस अधिकार को सुनिश्चित करने का हरियाणा सरकार को आदेश दे। याची ने कहा कि लड़की के घर वाले इस बात से नाराज हैं कि लड़की ने धर्म से बाहर जाकर विवाह किया है। भोपाल पुलिस भी जोड़े की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने बताया कि वह पांच माह पहले एक खेल कार्यक्रम में मिले थे और वहीं पर दोनों को प्यार हो गया। लड़की के माता-पिता उसका विवाह उसकी इच्छा के खिलाफ किसी अन्य से करवाना चाहते थे इसलिए उसने अपना घर छोड़ प्रेमी के पास आने का फैसला लिया था। हाईकोर्ट ने मामले में लड़की के परिजनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हरियाणा पुलिस से जोड़ी की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट तलब  कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed