फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Would not met the girl in two days at the fire station!

दो दिन में लड़की न मिली तो चौकी में लगा देंगे आग!

Tue, 12 Aug 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Tue, 12 Aug 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Would not met the girl in two days at the fire station!
आठ दिन से लापता लड़की के परिजनों ने सोमवार को हिंदू संगठनों के साथ मिलकर क्षेत्र की हमीदा चौकी पर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


परिजनों और संगठनों ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि इस दौरान लड़की न मिली तो चौकी को आग के हवाले कर देंगे। प्रदर्शन से चौकी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना आला अधिकारी को दी।
पुराना हमीदा क्षेत्र की पीर वाली गली से 3 अगस्त को एक लड़की अचानक लापता हो गई थी।

पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को पीड़ित परिजन हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों सदस्यों के साथ हमीदा चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों और हिंदू संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने चौकी इंचार्ज को चेतावनी दी कि अगर दो दिन में लड़की का पता न लगा तो चौकी को आग के हवाले कर दिया जाएगा। हमीदा चौकी पुलिस ने हंगामे की सूचना आला अधिकारियों को दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। तुरंत कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

पुराना हमीदा क्षेत्र की पीर वाली गली से तीन अगस्त को एक युवती अचानक लापता हो गई थी। इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लग पाया। परिजनों ने 4 अगस्त को इस बारे हमीदा चौकी में शिकायत दी और क्षेत्र के ही एक समुदाय के युवक पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगया।

पुलिस ने लड़की की दादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया और कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

कहां है सुरक्षित नारी
लड़की की दादी शकुंतला देवी और परिजनों ने आरोप लगाया कि वे 4 अगस्त से बार-बार चौकी आ रहे हैं। किंतु उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा। जब पूछो तो ढूंढ रहे हैं ढूंढ लेंगे कहते है और कोई सवाल पूछो तो धक्के मार कर बाहर निकाल देते हैं। नारी सुरक्षा का दम भरने वाले पुलिस फरियादी महिलाओं को धक्के मार कर चौकी से बाहर निकाल देती है। ऐसे में नारी कहां जाए क्या करें? यहां कानून तो है लेकिन कानून के रखवाले सो रहे हैं।

चौकी कर देंगे आग के हवाले

सोमवार को हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित परिजनों से मिले और मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद वे हमीदा चौकी पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं पीड़ित परिवार के पड़ोसी भी युवती के समर्थन में चौकी पहुंच गए और बवाल काटा। इस दौरान प्रवीण कुमार, उदयवीर शास्त्री, संजय, इंदू, जंगशेर सिंह गगन, नितीन सहित संगठनों के अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि लड़की को लापता हुए आठ दिन हो गए हैं, लेकिन आज तक कोई पता नहीं चला।


बुलाया अतिरिक्त पुलिस बल

हंगामे के एक घंटे तक जब लोग शांत नहीं हुए तो चौकी पुलिस की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। इस दौरान थाना सिटी यमुनानगर प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन में लड़की का दो दिन में पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed