Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worship of Lord Chitragupta amidst the chanting of Vedic mantras

Chandigarh News: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Chitragupta amidst the chanting of Vedic mantras
शिव मानस मंदिर में कायस्थ सभा ने कराया हवन, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के शिव मानस मंदिर में मंगलवार को कायस्थ सभा चंडीगढ़ की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर और भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ परिवारों ने हिस्सा लिया।
समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से हुई। इसके बाद विधिवत हवन कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ सभा के अध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त को ज्ञान, लेखन और विद्या का प्रतीक माना जाता है। वे सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उनकी पूजा की जाती है। यह पर्व सत्यनिष्ठा, सदाचार और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है।
विज्ञापन

पूजा और हवन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर महासचिव संजीव कुमार, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, विजेश सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, कृष्ण देव विद्यार्थी, अमित वर्मा, अंजलि श्रीवास्तव, पूजा पल्लवी, पूर्व अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के चेयरमैन मनीष निगम और मृदुला श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed