फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Population Day: Not even water is available to the entire population in Chandigarh

विश्व जनसंख्या दिवस: चंडीगढ़ में पूरी आबादी को पानी तक नसीब नहीं, स्कूलों में दाखिले के लिए भी लंबी दौड़

Sun, 11 Jul 2021 09:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 09:38 AM IST
सार

चंडीगढ़ की जनसंख्या वृद्धि दर घटी है लेकिन दूसरे राज्यों से काम और नौकरी पेशा की तलाश में आने वाले लोगों को दबाव बढ़ रहा है। बढ़ती आबादी के हिसाब से शहर में संसाधनों को बेहतर नहीं किया गया। यही वजह है कि पानी तक भी पूरी आबादी को नहीं मिल पा रहा है। स्कूलों में दाखिले के लिए प्रतियोगिता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
World Population Day: Not even water is available to the entire population in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ की मौजूदा आबादी के मुताबिक शहर में पानी का संकट है। जिस तरह से शहर की आबादी बढ़ती गई, उसके मुताबिक नगर निगम पानी की आपूर्ति सुचारु करने में विफल रहा है। शहर का जब निर्माण हुआ था तो 10 लाख तक की आबादी के लिए शहर में पाइप लाइनें डाली गई थीं। ये पाइप लाइनें इतनी पुरानी हो चुकी हैं कि पानी का प्रेशर बढ़ते ही लीकेज शुरू हो जाता है। थोड़ी लीकेज पर जोड़ लगाने और कुछ दूरी तक पाइप बदलकर ही निगम काम चला रहा है। इससे शहर के बहुत से सेक्टरों और कालोनी में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। 

विज्ञापन


बीते सालों में चंडीगढ़ नगर निगम में शामिल गांवों में भी पानी की काफी किल्लत है। इनमें से कई गांव ऊंचाई पर है, वहां पर निगम पानी पहुंचाने में असमर्थ है। स्मार्ट सिटी ने सातों दिन 24 घंटे पानी आपूर्ति योजना और मनीमाजरा में भी सातों दिन 24 घंटे पेयजलापूर्ति पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने 2042 तक के लिए योजना बनाई है, जिसमें 16 लाख तक की आबादी को कवर किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया शहर है। यहां के मास्टर प्लान में इससे ज्यादा आबादी की योजना ही नहीं है। निगम शहरवासियों को 35 किलोमीटर दूर से 109 एमजीडी पानी देने का दावा करता है। इस व्यवस्था पर उसे हर साल 245 करोड़ रुपये खर्च करने करने पड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अनुसार, शहर में एक व्यक्ति औसतन प्रतिदिन 254 लीटर पानी उपयोग कर रहा है, जबकि मानक के अनुसार एक व्यक्ति को प्रतिदिन औसतन 150 लीटर पानी का ही उपयोग करना होता है। यहां पानी के उपयोग करने का प्रति व्यक्ति अनुपात काफी अलग है। दावा है 24 घंटे पानी सप्लाई के बाद अनुपात ठीक होगा।


दाखिले के लिए लंबी दौड़, एक सीट पर आठ बच्चे दावेदार
शहर में जनसंख्या बढ़ोतरी दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन जितनी भी अब है, उससे भी दाखिले की दौड़ में लंबी हो गई। स्कूलों में एक सीट पर आठ बच्चों की दावेदारी रहती है। यानी सात बच्चों को आज भी मनचाहा स्कूल नहीं मिल पा रहा। निजी स्कूलों में एंट्री कक्षा में ड्रा के माध्यम से दाखिले होते हैं, वहीं सरकारी स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर। निजी स्कूलों में लगभग 2500 सीटें एंट्री कक्षा में हैं। इन पर दाखिले के लिए हर साल 20 हजार से अधिक आवेदन आते हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में भी हर वर्ष एंट्री कक्षा में लगभग 12 हजार दाखिले होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed