फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Cup hero Bawa will show his power in IPL, Punjab Kings included in two crores

वर्ल्ड कप के हीरो बावा आईपीएल में दिखाएंगे दम, पंजाब किंग्स ने दो करोड़ में किया शामिल

Mon, 14 Feb 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
World Cup hero Bawa will show his power in IPL, Punjab Kings included in two crores
चंडीगढ़। अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो रहे राज अंगद बावा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के ऑक्शन में दो करोड़ रुपये की बोली लगाकर पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल के ऑक्शन के दूसरे दिन रविवार को राजअंगद बावा का बेस प्राइज 20 लाख रखा गया था। बोली के दौरान पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के सहमालिक राजअंगद बावा को अपनी अपनी टीम में लेने के लिए आमने सामने थे। दोनों इस युवा खिलाड़ी को अपनी अपनी टीमों में शामिल करना चाहते थे। आखिर में पंजाब किंग्स ने दो करोड़ चुका राज अंगद को अपनी टीम में ले लिया। वहीं, शहर के दूसरे अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के बल्लेबाज हरनूर सिंह पन्नू को ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं लिया। उनका बेस प्राइज 20 लाख रखा गया था।
विज्ञापन

बावा के पिता बोले- बेटे को मिला बेहतर स्टार्ट
राजअंगद बावा के पिता और क्रिकेट कोच सुखविंदर बावा ने कहा कि बेटे की उपलब्धि से परिवार बेहद खुश है। बेटे को आईपीएल में बेहतर स्टार्ट मिला है। पंजाब किंग्स टीम में देश और विदेशों के नामी क्रिकेट खिलाड़ियों का साथ मिलेगा। उन्हें खेलते हुए देखकर बावा के खेल में भी निखार आएगा। वहीं, पंजाब किंग्स में अनिल कुंबले जैसे दिग्गज टीम के साथ जुड़े हैं। ऐसे अनुभवी कोचिंग स्टाफ के काम करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

शानदार पारी का मिला इनाम
अंडर-19 वर्ल्ड कप मे आने ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद राजअंगद बावा का नाम हर किसी की जुबान पर आ गया था। उन्होंने युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जहां उन्होंने पांच विकेट चटकाए, वहीं बेहद महत्वपूर्ण 35 रन भी बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला। वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने कुल 6 मैचों की पांच पारियों में बल्लेबाजी की। उन्होंने 63 की औसत और 100.80 के स्ट्राइक रेट पर 252 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 16.16 की औसत से और 4.50 की इकोनॉमी के साथ कुल 9 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनन वोहरा को 20 लाख में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शामिल किया
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम और रणजी टीम के कप्तान मनन वोहरा को 20 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया। मनन इससे पहले आईपीएल के पिछले सीजनों मे पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेजर्स बंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके हैं। मनन वोहरा ने आईपीएल में 53 मैच खेलते हुए 22.43 की औसत से 1054 रन बनाए हैं।
पंजाब किंग्स ने संदीप शर्मा पर भी जताया भरोसा
पंजाब किंग्स ने यूटीसीए के सीनियर टीम के खिलाड़ी संदीप शर्मा पर भी भरोसा जताया है। टीम ने उन्हें बेस प्राइज 50 लाख रुपये में खरीदा है। पंजाब किंग्स, सनराइज हैदराबाद की तरफ खेल चुके संदीप अब तक आईपीएल में 99 मैचों खेलते हुए 112 विकेट झटके हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 52 रन बनाए हैं।

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन का बढ़ा रहे मान
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन ने आईपीएल में यूटी के खिलाड़ियों की एंट्री को शानदार उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई से मान्यता मिले अभी तीन वर्ष ही हुए हैं और यहां के खिलाड़ी लगातार बेहतर करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यूटीसीए महिला और पुरुष टीमें भी घरेलू सीजन में बेहतर करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने राजअंगद बावा, संदीप शर्मा और मनन वोहरा को आईपीएल के इस सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed