फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Working women's hostel to be built in VIP city, ESI hospital to be built in Derabassi

Chandigarh News: वीआईपी शहर में बनेगा वर्किंग वुमंस हॉस्टल, डेराबस्सी में ईएसआई अस्पताल

Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Working women's hostel to be built in VIP city, ESI hospital to be built in Derabassi
चंडीगढ। पंजाब के वीआईपी शहर मोहाली में कामकाजी महिलाओं को अब रहने के लिए दिक्कत नहीं आएगी। बड़े महानगरों की तर्ज पर यहां वर्किंग वुमंस हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। वहीं, डेराबस्सी के मुबारिकपुर औद्योगिक एरिया में अब नया ईएसआई अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इसी तरह अब इमारतों की ऊंचाई 18 मीटर से 21 मीटर तक हो पाएगी। फायर एक्ट से जुडे़ इस मामले में अब संशोधन किया जाएगा। आने वाले विधानसभा में इस संबंधी प्रस्ताव लगाया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार उद्योगपति मिलनी समारोह में पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस तरह उद्योगपतियों को बिजली की बोल्टेज बढ़ाने में दिक्कत आती थी, इसकी प्रक्रिया को भी आने वाले समय में सरल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन्वेस्ट पंजाब के पोर्टल में कुछ विभागों में कुछ विभाग अभी तक नहीं जुड़ पाए। जिन्हें आने वाले डेढ़ महीने में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब बड़े प्लॉटों को छोटे प्लॉटों के रूप में काटा जाएगा
इस दौरान मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने मुद्दा उठाया कि औद्योगिक स्थलों का किराया बहुत अधिक है। इसलिए राज्य सरकार को बड़े प्लॉटों को छोटे प्लॉटों में परिवर्तित कर इन्हें युवा उद्यमियों और उद्योगपतियों को दीर्घकालिक आसान किश्तों के आधार पर आवंटित करना चाहिए। फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के निर्देश बाली ने कहा कि इंडस्ट्री की सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने औद्योगिक बिजली आपूर्ति में और सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम भी सुझाए।
विज्ञापन


आईटी सिटी बनेगा थाना मंजूर
एक तरफ जहां सरकार राज्य के फोकल प्वाइंटों पर 14 चौकियां स्थापित करने जा रही है। वहीं, मोहाली में आईटी सिटी एक नया थाना भी बनाया जाएगा। इसके बनने से इलाके में पुलिस का सुरक्षा पहरा मजबूत हो जाएगा। क्योंकि यह एरिया नए स्थापित हुए हैं। साथ ही यहां पर कोई थाना नहीं है जबकि लगातार कई बड़ी आपराधिक वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़क के लिए तीन करोड़ मंजूर
डेराबस्सी से विनय सिंगला ने कहा कि बरवाला रोड की खस्ता हालत का मामला वह सरकार के ध्यान में लाए हैं। अब उन्हें पता चला है कि सरकार ने इस सड़क के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। जेएसडब्ल्यू स्टील के विकास जैन ने कहा कि उन्हें कम समय में सभी स्वीकृतियां मिल गईं और उन्होंने 250 करोड़ रुपये का निवेश किया और स्टील और सीमेंट क्षेत्र में 650 कुशल और अन्य श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं।


डेराबस्सी औद्योगिक क्षेत्र बना एक ब्रांड
डेराबस्सी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के राकेश अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की मदद से डेराबस्सी औद्योगिक क्षेत्र में एक ब्रांड बन गया है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से पिछले वर्ष स्थापित पांच मेगावाट का धान की पराली पर आधारित बिजली घर जिले की पूरी धान की पराली को अवशोषित कर सकता है। उन्होंने 2009 के मास्टर प्लान के कार्यान्वयन से पहले स्थापित औद्योगिक इकाइयों के लिए एकमुश्त भुगतान का अनुरोध किया। उन्होंने ग्रीन स्टाम्प पेपर पहल की भी सराहना की और इसमें और सुधार के लिए कुछ अन्य कदम भी सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed