फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worker fell from the eighth floor of the building under construction

Chandigarh News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से मजदूर गिरा

Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Worker fell from the eighth floor of the building under construction
पंचकूला। सरकारी निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार दोपहर काम कर रहा मजदूर गिरकर घायल हो गया। इस कारण उसकी दोनों टांगों की हड्डी टूट गई। अभी उसका उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान केशव राम (27) निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के साथ ही 11 मंजिल अस्पताल की नई बिल्डिंग बन रही है। इसमें केशव राम 8वीं मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह आठवीं मंजिल से पांचवीं मंजिल पर बने छज्जे पर आकर गिरा। आवाज सुनते ही अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे इसके बाद तुरंत घायल को नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। केशव के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई है। अभी उसका उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 पुलिस चौकी कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच। केशव के परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह अस्पताल की नई बन रही बिल्डिंग में लेबर का काम करता था और रहता भी वहीं पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed