फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work stalled, full salary will not able to give : business board

हमारे व्यापार ठप्प, कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह देने में असमर्थ: चंडीगढ़ व्यापार मंडल

Fri, 03 Apr 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Work stalled, full salary will not able to give : business board
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर कई मांगें रखी हैं। पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कर्फ्यू लगने के बाद से चंडीगढ़ के छोटे ट्रेडर्स और दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है। 22 मार्च से किसी तरह का कोई व्यापार नहीं हुआ है, जिसकी वजह से छोटे व्यापारी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ज्यादातर छोटे ट्रेडर्स किराए पर अपनी दुकानें चला रहे हैं। ऐसे में वह अपने कर्मचारियों को पूरी सैलरी देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने पत्र लिखकर दुकानों आदि में काम कर रहे कर्मचारियों को इस महीने चार से पांच हजार रुपये वेतन देने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि कर्फ्यू से व्यापार ठप रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने कहा है कि छोटे उद्यमियों के पास इस लॉकडाउन पीरियड में आय का कोई अन्य साधन नहीं था, इस वजह से उन्हें दुकानों का किराया भरने से भी छूट दी जाए ताकि वह कुछ राहत महसूस कर सकें। आखिरी मांग रखी कि ज्यादातर ट्रेडर्स ने बिजनेस लोन लिया हुआ है, लेकिन इन दिनों में किसी तरह का कोई व्यापार नहीं हुआ है। न ही उन लोगों के पास आय के अन्य साधन हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए लोन पर लगने वाले ब्याज से छोटे व्यापारियों को छूट दी जाए, ताकि वह कुछ राहत की सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed