फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work affected NET problem PU outrage among teachers

पीयू में नेट की समस्या से कार्य प्रभावित, शिक्षकों में आक्रोश

Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Work affected NET problem PU outrage among teachers
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नेट की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं न लगने के कारण छात्र भी परेशान हैं। रिसर्च से लेकर अन्य कार्य भी शिक्षक नहीं कर पा रहे हैं। दिक्कत कहां आ रही है, यह किसी को पता नहीं है। शिक्षकों ने इस दिक्कत से पीयू प्रशासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन

पीयू में कभी नेट की समस्या नहीं हुई, लेकिन कोरोना काल के बाद से दिक्कतें शुरू हो गईं। कुछ दिन पहले कंप्यूटर सेंटर में एक कर्मचारी को कोरोना हो गया। इसके कारण सेंटर पर ताले लग गए। उसके बाद से नेट की गति लगातार धीमी होती चली गई जो अब तक ठीक नहीं हुई। बुधवार व वीरवार को कई शिक्षकों ने यह आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करते हैं तो कुछ देर तो पढ़ा पाते हैं। बाद में न उनकी आवाज छात्रों तक पहुंच रही है और छात्रों की आवाज उन तक। ऐसे में कैसे ऑनलाइन पढ़ाई होगी। रिसर्च के लिए भी ऑनलाइन डाटा देखना पड़ता है। वह कार्य भी नहीं हो पा रहा है। मेल भी किसी को भेजते हैं या आती हैं तो वह भी डाउनलोड नहीं हो पा रही हैं। शिक्षकों ने पीयू प्रशासन से कहा है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed