फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Won hearts with salami and floor bandi

Chandigarh News: सलामी गत और फर्शबंदी से जीता दिल

Sun, 15 Jun 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Won hearts with salami and floor bandi
चंडीगढ़। सेक्टर- 35 के प्राचीन कला केंद्र के एमएल कौसर सभागार में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पंजाब घराने के जानेमाने पखावज वादक हरभजन सिंह धारीवाल ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब घराने की चौताल 12 मात्रा पर आधारित पारंपरिक पेशकारी से की। इसके बाद उन्होंने तीन ताल पर आधारित सलामी गत, फर्शबंदी और गत कायदे पेश किए। इसके बाद उन्होंने रेले पर आधारित पारंपरिक रचनाएं पेश कीं।
विज्ञापन

इसके बाद तकनीकी भाग में गत, चक्रदार और फरमाइशी चक्रदार तथा छंद इत्यादि पेश करके तालियां बटोरी। आखिर में पंजाबी घराने की पारंपरिक बंदिशों के साथ पखावज वादन का समापन किया। शहर के हारमोनियम वादक राकेश कुमार ने संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्र के सचिव सजल कौसर ने कलाकारों को सम्मानित किया। प्रो. हरभजन सिंह धारीवाल पंजाब घराने के लाहौर बाज के अग्रणी और एकमात्र प्रमुख पखावजी हैं। इसके अलावा वे नाद संगीत संस्थान यूएसए के तहत एक वरिष्ठ शोध फेलो हैं।

उन्होंने चंडीगढ़ में कलाकार के रूप में पंजाब के सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सेवा की है। इसके अलावा बीएनजी कॉलेज और बीवीएस गुरमत कॉलेज अमृतसर में तबला में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है। उन्होंने देश और विदेश में अपनी प्रस्तुति दी है। कई संगीत संस्थानों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed