फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women was alone in home and Attempt to robbery

घर में महिलाओं को अकेली देख घुसे 4 युवक और...

Sat, 01 Mar 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
women was alone in home and Attempt to robbery

वार्ड नंबर 11 में स्थित मेन बाजार के एक घर में दिनदिहाड़े हथियारों से लैस चार युवकों ने घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की कोशिश की।

विज्ञापन


घर में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर वह लूट के लिए लाए चाकू को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जाते हुए लुटेरों ने महिला के गले से चेन झपट ले गए।

मेन बाजार में रह रहे योगेश बिंदल गोगी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर में गोगी की सबसे छोटे बेटे अरविंद की पत्नी पूजा उसका तीन महीने का बेटा, अरविंद का सात साल का भतीजा कृष व नौकरानी थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब सवा तीन बजे उनकी पड़ोसी महिला शारदा देवी भी उनके घर आ गई। अचानक चार युवक जबरदस्ती घर में घूस कर जानबुझ कर किसी सन्नी के बारे में पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक के हाथ में पिस्तौल, दो के हाथ में चाकू व एक के हाथ में लोहे की रॉड थी। युवकों ने घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बना हथियारों को दिखाकर डरा धमका स्टोर की चाबी की मांगी।


पूजा व पड़ोसी महिला ने चाबी की बात कहने से मना करने पर एक युवक रॉड से स्टोर व ऊपर वाले कमरे का ताला तोड़ने की नाकाम कोशिश की।

पूजा ने उनको अपने तीन महीने के बेटे का भुखा होने की बात कह कर रसोई में दूध गर्म करने गई जिस दौरान उसने अपने पति को फोन कर सारी बातें बता दी।

शोर सुनने के बाद आरोपियों ने पहले उसके बच्चे पर पिस्तौल तानकर मार देने की धमकी दी। इस दौरान पड़ोसी औरत ने भी शोर मचा दिया व अपने बेटे को फोन कर जानकारी दे दी।

इससे लूटेरे डरकर पैदल ही कृष्णा मंदिर वाली गली से भाग गए। जाते हुए लुटेरे अपने साथ लाए चाकू को वही छोड़ गए व पूजा के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली।

महिलाओं अनुसार चार युवक घर में 10 से 15 मिनट के बीच रहे उनकी भाषा से लग रहा था कि वह लोकल है। पुलिस अफसर नंदलाल ने कहा कि घर से मिले चाकू को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेन बाजार के दुकानदारों ने बताया कि लूटेरे सफेद रंग की जैन कार में आए थे। जिन्होंने अपनी कार खटीक मोहल्ले के पास खड़ी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed