{"_id":"60447c398ebc3ed7f81913e0","slug":"women-took-part-in-the-red-saree-run-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"द रेड साड़ी रन : चंडीगढ़ में 300 महिलाओं ने प्रतियोगिता में लगाई दौड़, तीन श्रेणियों में ये रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द रेड साड़ी रन : चंडीगढ़ में 300 महिलाओं ने प्रतियोगिता में लगाई दौड़, तीन श्रेणियों में ये रहीं विजेता
Sun, 07 Mar 2021 12:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में द रन क्लब ने रविवार सुबह द रेड साड़ी रन का आयोजन करवाया। यह दौड़ प्रतियोगिता पांच किमी की थी, जो द कैपिटल काम्प्लेक्स से शुरू होकर सुखना लेक पर संपन्न हुई। द रन क्लब की संस्थापक पविला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) से एक दिन पहले आयोजित इस दौड़ का मकसद महिलाओं को घर से बाहर निकालकर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह साढ़े छह बजे दौड़ प्रतियोगिता को शुरू करने से पहले महिलाओं को वार्म अप और डांस गतिविधियां करवाई गईं। इसमें लगभग 300 के करीब महिलाओं ने हिस्सा लिया। तीन श्रेणियों के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पहली श्रेणी में 35 से 45 वर्ष में मुकेश कुमारी, दूसरी श्रेणी 45 से 60 वर्ष में नीलम आर्यन और तीसरी श्रेणी में 60 से ऊपर उम्र वर्ग की महिलाओं में राज रानी विजेता रहीं। इसमें तीसरी श्रेणी की महिलाओं के लिए तीन किमी की वॉक का आयोजन किया गया। पविला ने बताया यह रेड साड़ी रन का चौथा वर्ष है। हम इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए फीस रखते हैं। इस फीस से जरूरतमंद खिलाड़ियों की मदद की जाती है।