फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women took out Akshat Yatra in Jhajjar of Haryana

भगवान श्रीराम के रंग में रंगा झज्जर: 1500 महिलाओं ने उठाया कलश, शहर में निकाली अक्षत यात्रा

Sun, 17 Dec 2023 01:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 01:27 PM IST
सार

विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनू शर्मा, यात्रा के सह संयोजक पंकज शर्मा एडवोकेट ने बताया कि अक्षत (पीले चावल) कलश परिक्रमा साधू संतों के सानिध्य में श्री राम मंदिर मोहल्ला हरिपुरा से शुरू हुई हैं।

विज्ञापन
Women took out Akshat Yatra in Jhajjar of Haryana
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने बाल स्वरूप में गर्भ गृह में विराजमान होंगे। इसी खुशी में रविवार को हरियाणा के झज्जर में अक्षत परिक्रमा और कलश यात्रा निकाली गई। इसकी शुरूआत श्रीराम मंदिर से हुई। पूरा शहर श्री राम के रंग में नजर आया। कलश उठाकर महिलाओं ने नृत्य किया और जय श्री राम के जयकारों से शहर गूंज उठा। यात्रा में 101 बाल स्वरूप हनुमान भी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनू शर्मा, यात्रा के सह संयोजक पंकज शर्मा एडवोकेट ने बताया कि अक्षत (पीले चावल) कलश परिक्रमा साधू संतों के सानिध्य में श्री राम मंदिर मोहल्ला हरिपुरा से शुरू हुई हैं, जो सिलानी गेट, यादव धर्मशाला, पुराना बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, डायमंड चौक, मैन बाजार से होती हुई बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में संपन्न होगी। इस भव्य यात्रा में 101 बाल रूप हनुमानजी, विराट रूप हनुमानजी, रामायण पाठ, राम दरबार, भगवान श्री परशुराम की मनमोहक झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed