फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women's congress in Chandigarh against rising inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल

Sun, 14 Mar 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Women's congress in Chandigarh against rising inflation
चंडीगढ़। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने सरकार की योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की उज्ज्वला योजना नहीं, घर उजाड़ा योजना है। जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है और गैस के दाम बढ़ रहे हैं, उससे तो घर का बजट बिगड़ना ही है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गैस सिलिंडर, डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम कम करने के लिए मलोया में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस की पाइप रोड गली में डालकर गैस जलाने का सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की सचिव नीलिमा शर्मा व कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना की घोषणा की थी, लेकिन बढ़े हुए गैस के सिलिंडरों के दाम देखकर यह घरों को उज्ज्वल कम उजाड़ ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार तो हद ही हो गई। एक महीने में ही चौथी बार गैस की कीमत बढ़ाई गई। सात साल पहले 400 में रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 850 रुपये में मिल रहा है। यही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाले दिनों में सिलिंडर का रेट 1000 रुपये हो जाएगा। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार होंगे। हमें यह विकास नहीं चाहिए। हम जैसे थे वैसे ही अच्छे थे। हमें पुराने दिन ही लौटा दो।
विज्ञापन

इस मौके पर शशि शंकर तिवारी, सलीम, दिलावर सिंह, जतिंदर यादव, विजय, कृष्णा, राहुल, वासु पीटर, शमशेर लोटिया, हरप्रीत उप्पल, चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ज्योति हंस, चंचल, सविता, गीता, तारा, सुषमा, सीटू निर्मला, मालती, कविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के लिए खोले जाएं कैरोसिन पंप
दुबे ने कहा कि गरीबों के लिए कैरोसिन पंप खोलने चाहिएं, जहां से वे आसानी से कैरोसिन ले सकें। भाजपा सरकार को यह मानना होगा कि जो विकास वे कर रहे हैं, वे कुछ चंद पूंजीपतियों के लिए है। इस तरह की विकास की बातें सिर्फ नाममात्र हैं और लोगों को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed