{"_id":"8b749b818d2211c8972ed2e084cf15b1","slug":"women-prisonor-will-prepare-invlep","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कैदियों को जेल में मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कैदियों को जेल में मिलेगा रोजगार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Nov 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिट्टी भेजने के लिए सरकारी दफ्तरों में होने वाले इंवलेप को अब बुडै़ल जेल में बंद महिला कैदी तैयार करेगी।
विज्ञापन
यह फैसला जेल प्रशासन ने महिला कैदियों को रोजगार देने के लिए किया है। जेल में महिला कैदियों के लिए इंवेलप बनाने का सामान सरकारी प्रिंटिग प्रेस सामान बुडै़ल जेल में पहुंचाएगें।
उसके बाद महिला कैदी इंवेलप तैयार करेगी और उसके बाद सरकारी विभाग को इंवलेप सप्लाई किए जाएगें।
बुडै़ल जेल में इस समय 32 महिला कैदी सजा काट रही है। इन महिलाओं को स्व रोजागार करने के लिए जेल प्रशासन ने कदम उठाया है।
एक महिला हर रोज करीब एक हजार इंवेलप तैयार करेगी। इससे बुडै़ल जेल की सभी महिला कैदी एक दिन में तीन से 32 हजार इंवेलप तैयार कर देगी। ताकि सरकारी विभागों को इंवेलप सही समय पर सप्लाई हो सके।
विज्ञापन
इसके अलावा जेल प्रशासन महिला कैदियों के लिए कई ओर योजनाएं लाने जा रही है जिससे महिला कैदी जेल से छूटने के बाहर खुद रोजगार करके अपना खर्च चला सके।