फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women of Nepali society danced vigorously on Haritalika Teej

हरितालिका तीज पर नेपाली समाज की महिलाओं ने किया जोरदार डांस

Wed, 31 Aug 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Women of Nepali society danced vigorously on Haritalika Teej
सेक्टर-29 स्थित भागना भवन में आयोजित नेपाली तीज उत्सव के दौरान डांस करतीं महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। हरतालिका तीज पर नेपाली समाज के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। नेपाली संस्कृति से ओत प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में नेपाली समाज की महिलाएं पारंपरिक परिधान में पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य कर नेपाली संस्कृति की झलक पेश की।
विज्ञापन

सेक्टर-29 के भकना भवन के सभागार में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव तेज बहादुर रोका ने बताया कि इसका उद्घाटन केंद्रीय सदस्य दिनेश खड़का ने किया। उन्होंने बताया कि तीज व्रत में महिलाएं अखंड उपवास पर रहती हैं। दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सभी अपने अपने घरों में जाकर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। यह पूजा पति की दीर्घायु की कामना के लिए की जाती है। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य खिमराज चालीसे केंद्रीय सलाहकार प्रेम आचार्य, विद्यार्थी संघ के विष्णु बेल्बासे के अलावा माधव, जुना चालीसे, मान बहादुर उपस्थित थे।
विज्ञापन

नेपाल के कलाकार मान सिंह खड़का ने गाए लोकगीत
सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। उदय राज न्यौपाने ने बताया कि ट्राइसिटी के अलावा खरड़, कालका रूपनगर सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में नेपाली समाज के लोग परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेपाल का प्रसिद्ध पंचे बाजा भी बजाया गया। कोविड के दौरान दो वर्षों तक कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। इस बार सभी लोग खुशी पूर्वक यह पर्व मना रहे हैं। नेपाल के कलाकार मान सिंह खड़का, लक्ष्मी खड़का और प्रिंस लम्साल ने नेपाली लोकगीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
सेक्टर-30 के मक्खन शाह लुबाना भवन में मनोकामना भारत नेपाल संयुक्त युवा क्लब की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था के उप कोषाध्यक्ष राज बेल्वासे ने बताया कि नेपाल के कलाकार चंद्र शर्मा और सुमित वा कोइराला ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। छोटी बच्ची करिश्मा बेल्बासे और वर्षा आचार्य ने तीज का डांस किया। इस मौके पर लक्ष्मी खड़का, शांति थापा, राजेंद्र मगर सहित अन्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed