फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women made the old man remove his gold earrings and bracelets

Chandigarh News: बुजुर्ग से सोने की बालियां और कंगन उतरवा ले गईं महिलाएं

Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Women made the old man remove his gold earrings and bracelets
चंडीगढ़। सेक्टर-43 के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल और डॉक्टर की बुजुर्ग मां सुलोचना देवी को घर के बाहर आई दो-तीन महिलाओं ने बातों में फंसाकर सोने की बालियां और कंगन उतरवा लिया और लेकर फरार हो गईं। इसकी सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली है जिसमें अज्ञात महिलाएं कैद हैं। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बयान दर्ज कर सेक्टर-36 थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पति डीपी गर्ग ने बताया कि उनका एक बेटा सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल और दूसरा डॉक्टर है। सोमवार को सुबह वह घर पर नहीं थे। वे किसी काम के सिलसिले में कहीं गए थे। उनकी पोती स्कूल गई थी जबकि बहू योगा क्लासेज के लिए गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी सुलोचना घर पर अकेली थी। अचानक उनके घर की घंटी बजी और पत्नी बाहर गई तो देखा कि गेट के पास दो-तीन महिलाएं खड़ी थीं। इन महिलाओं ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझा लिया और कहा कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेंगी तो उनके घर पर अपशगुन हो जाएगा। यह सुनने के बाद बुजुर्ग ने उन महिलाओं को 100 रुपये देकर जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं गईं बल्कि उन्हें बातों में उलझाए रखा। इसी बीच शातिर महिलाओं ने बुजुर्ग से सोने की दो बालियां और हाथ से एक कंगन उतरवा लिया। इसके बाद एक-एक कर महिलाएं वहां से रफूचक्कर हो गईं। जब घर पर बहू व अन्य लोग पहुंचे तो घबराई बुजुर्ग ने आपबीती सुनाई। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी गई। पुलिस पीसीआर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो जिसमें कुछ अज्ञात महिलाएं दिखाई दीं। पुलिस आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed