फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nari Shakti Bill Women’s Involvement in Haryana Politics Will Increase After Women Reservation Bill Passed

महिला आरक्षण विधेयक: हरियाणा की राजनीति में कम चलती है महिलाओं की चौधर, आरक्षण मिला तो बढ़ेंगे कदम

Wed, 20 Sep 2023 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा गौरव त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़
गौरव त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 11:08 AM IST
सार

Nari Shakti Bill News: 1966 में हरियाणा का गठन होने के बाद से अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। तीन चुनावों को छोड़ दिया जाए तो बाकी किसी भी विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत सीटें भी महिलाओं के हिस्से में नहीं आईं हैं। हरियाणा में प्रसन्नी देवी एक मात्र महिला हैं जो पांच बार विधानसभा पहुंची हैं।

विज्ञापन
Nari Shakti Bill Women’s Involvement in Haryana Politics Will Increase After Women Reservation Bill Passed
Haryana Assembly

विस्तार

केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने 27 साल से लटके महिला आरक्षण विधेयक को सोमवार रात मंजूरी देने के साथ मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया है। अब इसे लोकसभा और राज्यसभा से पास कराने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से कानूनी रूप दिया जाएगा। यदि कानून बन जाता है तो आगे से हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 90 में से 30 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

विज्ञापन


नारी सशक्तीकरण का नारा बुलंद करने वाले हरियाणा में महिलाओं का राजनीति में दखल बहुत कम रहा है। हालांकि प्रत्येक विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने अपना हक मांगने की कोशिश की, लेकिन राज्य की जनता को महिलाओं की चौधर मंजूर नहीं हुई। साल 2014 में सर्वाधिक 13 महिलाएं विधानसभा पहुंची थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा विवाद: जिस पवन राय को कनाडा सरकार ने देश से निकाला...पंजाब के धाकड़ आईपीएस में होती है उनकी गिनती
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1966 में हरियाणा का गठन होने के बाद से अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। तीन चुनावों को छोड़ दिया जाए तो बाकी किसी भी विधानसभा चुनाव में 10 प्रतिशत सीटें भी महिलाओं के हिस्से में नहीं आईं हैं। वर्ष 2005 के चुनाव से विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़नी शुरू हुई, लेकिन 14वीं विधानसभा में सिर्फ नौ महिलाएं ही विधानसभा पहुंच सकीं। अब आरक्षण लागू होने के बाद प्रदेश की राजनीति में महिलाओं का दखल बढ़ना तय है।



प्रसन्नी देवी पांच बार पहुंचीं विधानसभा
हरियाणा में प्रसन्नी देवी एक मात्र महिला हैं जो पांच बार विधानसभा पहुंची हैं। प्रसन्नी देवी ने कांग्रेस के टिकट पर करनाल के इंद्री हलके से 1967, 1968 और 1972 में चुनाव जीता। इसके बाद 1982 और 2005 में उन्होंने पानीपत के नौल्था विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। इसके अलावा शकुंतला भगवाड़िया, गीता भुक्कल और किरण चौधरी चार-चार बार सदन पहुंच चुकी हैं।

14वीं विधानसभा में ये महिलाएं चुनी गईं विधायक
हरियाणा में 14वीं विधानसभा के चुनावी रण में भले ही किस्मत आजमाने के लिए 104 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन विधानसभा में पहुंचने में सफलता सिर्फ नौ महिलाओं को ही मिली। इनमें कांग्रेस से पांच, भाजपा से तीन और जजपा से एक महिला विधायक चुनी गई। कांग्रेस से झज्जर से गीता भुक्कल व तोशाम से किरण चौधरी लगातार चौथी बार विधायक चुनी गई हैं और कलानौर हलके से शंकुतला खटक तीसरी बार विधानसभा पहुंची हैं। इसके अलावा नारायणगढ़ से शैली और सढौरा से रेणूबाला कांग्रेस से विधायक चुनी गई हैं। भाजपा से गन्नौर विधानसभा से निर्मल रानी, कलायत से कमलेश ढांडा और बड़खल हलके से सीमा त्रिखा विधायक चुनी गईं। जजपा से बाढड़ा विधानसभा से नैना चौटाला विधानसभा पहुंची हैं।

25 साल की उम्र में हरियाणा सरकार में मंत्री बनीं सुषमा स्वराज
हरियाणा की बेटी और भाजपा की कद्दावर नेता रहीं स्व. सुषमा स्वराज साल 1977 में जनता पार्टी और 1987 में भाजपा के टिकट पर अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र चुनाव जीती थीं। वे 25 साल की उम्र में जनता पार्टी की हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। बाद में दिल्ली की राजनीति में चली गईं। वहां दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं।

यह भी पढ़ें: पटियाला: योल आर्मी कैंट के नक्शे और फोटो लीक मामले में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

चंद्रावती हरियाणा क्षेत्र की पहली महिला विधायक
1928 में दादरी जिले के डालावास गांव में पैदा हुई चंद्रावती के नाम हरियाणा की पहली महिला विधायक होने का गौरव दर्ज है। संयुक्त पंजाब विधानसभा के 1954 में हुए मध्यावधि चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बाढ़डा निर्वाचन क्षेत्र (तब महेंद्रगढ़) से जीत हासिल की थी। चंद्रावती हरियाणा क्षेत्र की पहली महिला वकील भी थीं।


पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण
लोकतंत्र में सबसे छोटी सरकार कही जाने वाली पंचायतों में महिलाओं का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। मनोहर लाल सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पंचायतों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया है। इससे पिछले चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू था, लेकिन 41 प्रतिशत से अधिक महिलाएं जीत हासिल कर सरपंच बनी थीं।

2014 में सबसे ज्यादा 13 महिलाएं विधानसभा में पहुंचीं
चुनावी वर्ष             महिला विधायकों की संख्या
1967                         4
1968                         7
1972                         4
1977                         4
1982                         7
1987                         5
1991                         6
1996                         4
2000                         4
2005                         11
2009                         9
2014                         13
2019                         9


हम महिला आरक्षण का स्वागत करते हैं। मगर मोदी सरकार जो बिल लाई है, इसमें महिलाओं को कोई आरक्षण मिलने वाला नहीं है। क्योंकि इसमें प्रावधान है कि इस बिल के बाद जनगणना होगी। उसके बाद परिसीमन के आधार पर बिल लागू करने की बात कही गई है। इसमें कम से कम पांच से सात साल का समय लग सकता है। जो मोदी सरकार रातोरात लॉकडाउन लगा सकती है, नोटबंदी कर सकती है, वह इस बिल को लागू करने में इतना समय क्यों ले रही है। - अनुराग ढांडा, वरिष्ठ उपप्रधान, आम आदमी पार्टी


देश की संसद व विधानसभा में एक तिहाई महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिल रहा है तो समझा जा सकता है कि कितना बड़ा बदलाव है। आधी आबादी के लिए यह एक क्रांति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बिल सिरे चढ़ रहा है। कुछ लोग इसकी शुरुआत करने का श्रेय ले रहे हैं। शुरुआत तो कई बार हुई, मगर सिरे चढ़ाना पीएम मोदी के सिवाय किसी के बस की बात नहीं है। अभिनंदन मोदी जी, बधाई नारी शक्ति। - ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

कांग्रेस शुरू से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के हक में रही है। 2010 में कांग्रेस राज्यसभा में यह प्रस्ताव लाई थी। इसके अलावा, खुद सोनिया गांधी ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए पत्र लिखा और कहा कि वह इसके समर्थन में हैं। इससे महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। -चौधरी उदयभान, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed