फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Police arrested Babbar Khalsa terrorist in case of leaking maps of Yol Army Cantt to ISI

पटियाला: योल आर्मी कैंट के नक्शे और फोटो लीक मामले में बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

Wed, 20 Sep 2023 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 02:47 PM IST
सार

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 2016 में फौज में भर्ती हुए मनप्रीत शर्मा ने फौज की खुफिया जानकारी देने के बदले में नशा तस्कर अमरीक सिंह से तीन लाख रुपये लिए थे। नशा तस्कर ने जुलाई 2021 में फौजी की गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले व्यक्ति पर हरियाणा में थाना पिहोवा के इलाके में फायरिंग भी कराई थी।

विज्ञापन
Patiala Police arrested Babbar Khalsa terrorist in case of leaking maps of Yol Army Cantt to ISI
आरोपी से बरामद हथियार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पाकिस्तान में आईएसआई को योल आर्मी कैंट के नक्शे और फोटो लीक करने के मामले में पटियाला पुलिस ने एक आतंकी को पकड़ा है। नशा तस्कर अमरीक सिंह के साथी बब्बर खालसा के आतंकी नंद सिंह निवासी सुहरो जिला पटियाला को पिस्टल व पांच कारतूस के साथ पकड़ा गया है। रिमांड के दौरान नशा तस्कर अमरीक सिंह की निशानदेही पर पटियाला-समाना रोड पर गांव पसियाना से तीन पिस्टल व 23 कारतूस बरामद किए गए हैं। इनमें से एक आटोमैटिक तुर्की मेड पिस्टल भी शामिल है।
विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि नशा तस्कर के साथी नंद सिंह को पुलिस ने पटियाला-संगरूर रोड पर गांव बरसट के बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। नंद सिंह साल 2004 में बब्बर खालसा के आतंकवादी जगतार तारा और जगतार हवारा के बुडैल जेल चंडीगढ़ से फरारी मामले में दोषी रहा है। नंद सिंह व नशा तस्कर अमरीक सिंह की पटियाला जेल में साल 2012 में जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा विवाद: जिस पवन राय को कनाडा सरकार ने देश से निकाला...पंजाब के धाकड़ आईपीएस में होती है उनकी गिनती
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी ने जानकारी के बदले लिए थे तीन लाख 
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि साल 2016 में फौज में भर्ती हुए मनप्रीत शर्मा निवासी गांव बलबेड़ा जिला पटियाला ने फौज की खुफिया जानकारी देने के बदले में नशा तस्कर अमरीक सिंह से तीन लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा नशा तस्कर ने जुलाई 2021 में फौजी के कहने पर उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले व्यक्ति पर हरियाणा में थाना पिहोवा के इलाके में फायरिंग भी कराई थी। इस मामले में 19 जुलाई 2021 को थाना सदर पिहोवा में केस भी दर्ज हुआ था, जिसमें फौजी मनप्रीत शर्मा व उसकी गर्लफ्रेंड करीब ढाई महीने कुरुक्षेत्र जेल में भी रहे थे। इस केस में बाद में राजीनामा हो गया था। जनवरी 2023 में फौजी की गर्लफ्रेंड यूके चली गई थी।


तस्कर को चार-पांच बाद दिए थे फौज के खुफिया दस्तोवज
पुलिस के मुताबिक साल 2016 में मनप्रीत शर्मा फौज में भर्ती हुआ था और वह चंडीमंदिर पंचकूला, पठानकोट, कुपवाड़ा (जेएंडके) में तैनात रहा है। इन दिनों वह मध्यप्रदेश के भोपाल में ड्यूटी पर था। एसएसपी ने बताया कि चंडी मंदिर पंचकूला में तैनाती के दौरान मनप्रीत ने फौज के कई अहम दस्तावेज हासिल करके नशा तस्कर को चार से पांच बार में दिए थे। एसएसपी ने जहां नशा तस्कर के पाक में आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ संबंध होने की पुष्टि की, वहीं माना कि रिमांड के दौरान फौजी की निशानदेही पर फौज की खुफिया जानकारियों वाली फाइल की काॅपी पटियाला में उसके घर से बरामद कर ली है। इसके अलावा फौजी की ओर से यूके, कनाडा व न्यूजीलैंड का वीजा लेने के लिए जाली कागजात तैयार करने की बात भी मानी।

ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
दरअसल 16 मई 2022 को पटियाला पुलिस को गांव देधना से आठ किलो 207 ग्राम हेरोइन व एक विदेशी पिस्टल समेत 33 कारतूस बरामद हुए थे। इसके आधार पर थाना घग्गा में केस दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने जून 2022 में नशा तस्कर अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया था। पटियाला जेल में अमरीक सिंह को जब अक्तूबर 2022 में इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया, तो वह वहां से फरार हो गया था। करीब एक महीने के बाद नवंबर 2022 में अमरीक सिंह को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया। बीते काफी समय से अमरीक सिंह पर जेल में कड़ी नजर रखी जा रही थी। बीते 2-3 महीनों में नशा तस्कर के पास से जेल में तीन मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा थाना घग्गा के हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तारी के समय जो एक मोबाइल अमरीक सिंह से बरामद हुआ था, उसकी जांच के दौरान पुलिस को काफी महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसमें सामने आया कि नशा तस्कर पाक में आईएसआई के संपर्क में था और नशे व हथियारों के बदले में उन्हें भारतीय फौज की गुप्त जानकारियां लीक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed