फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women in Punjab have so far made 210 million free bus journeys.

Chandigarh News: पंजाब में महिलाओं ने अब तक 21 करोड़ बार किया मुफ्त बस सफर

Mon, 22 Dec 2025 08:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Women in Punjab have so far made 210 million free bus journeys.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत राज्य की महिलाओं ने 2022-23 से 2025-26 (15 अक्टूबर 2025 तक) तक लगभग 21 करोड़ बार सरकारी बसों का मुफ्त लाभ उठाया। इस सुविधा पर राज्य सरकार ने अब तक लगभग 1157 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवहन विभाग को मुफ्त बस सेवा के लिए राशि जारी की जाती है, जिससे विभाग पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। मंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए पंजाब रोडवेज और पनबस की बसों में नियमित जांच और सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से संबंधित 56 स्मार्ट सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। आवेदक इन सेवाओं का लाभ ऑनलाइन आवेदन, सेवा केंद्र या 1076 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से घर बैठे ले सकते हैं। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के स्मार्ट कार्ड चंडीगढ़ में प्रिंट कर स्पीड पोस्ट से घर भेजे जाते हैं। मंत्री ने कहा कि ई-लर्नर लाइसेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे योग्य नागरिक आधार के माध्यम से घर बैठे अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 19 वॉल्वो बसें भी चलाई जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed