फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women care taker will be posted in schools and colleges of chandigarh

अब स्कूल-कॉलेजों में महिला केयर टेकर होंगी तैनात, दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Fri, 02 Nov 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Nov 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
women care taker will be posted in schools and colleges of chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूल और कॉलेजों में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शहर के सभी कोएजूकेशन स्कूलों में अब छात्राओं के टॉयलेट के बाहर महिला केयर टेकर तैनात करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया है। इससे कॉलेजों की सुरक्षा जहां अधिक चाक चौबंद होगी, वहीं छात्राओं को स्कूलों में बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि एक हफ्ते पूर्व शहर के एक सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया था। अभी तक एजूकेशन डिपार्टमेंट पूरे मामले में लीपापोती करने में लगा रहा। लेकिन जब पूरा प्रकरण यूटी प्रशासन पहुंचा तो तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने एक्शन ले लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने एजूकेशन डायरेक्टर बराड़ को निर्देश दिया कि शहर के सभी कोएजूकेशन स्कूलों में महिला केयर टेकर की तैनाती की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिक्षा सचिव ने डायरेक्टर से कहा कि यदि केयर टेकर रखने में फंड में कोई कमी आती है तो वह उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर पर छात्राओं को हर संभव सुविधा और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed