फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women beat up corporation employees who went to remove encroachment, one employee was injured

Chandigarh News: अतिक्रमण हटाने गई निगम कर्मचारियों को महिलाओं ने पीटा, एक कर्मचारी को आई चोट

Sun, 14 Dec 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Women beat up corporation employees who went to remove encroachment, one employee was injured
चंडीगढ़। सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम को महिलाओं ने पीट दिया। इस घटना में निगम का कर्मचारी बलवीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जीएमसीएच-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सेक्टर-22 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

निगम की टीम शाम करीब 5.30 बजे शास्त्री मार्केट पहुंची। यहां पर अवैध वेंडर और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान करने के साथ उनका सामान जब्त किया जाने लगा। इस दौरान शृंगार संबंधित सामान बेचने वाली तीन महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वालों में डड्डूमाजरा निवासी सुनीता, सेक्टर-38ए निवासी कविता और काजल ने निगम कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। कुछ देर तक बहस चलती रही और उसके बाद अवैध महिला वेंडरों ने हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में बलवीर नामक कर्मचारी के हाथ पर चोट लगने से खून निकल आया। नगर निगम की तरफ से सेक्टर-22 चौकी में तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


27 लोगों का चालान किया गया

विवाद के बाद भी निगम की टीम ने अभियान जारी रखा और 27 लोगों के खिलाफ चालान किया। नगर निगम इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि टीम यहां एक महीने में करीब 550 से ज्यादा लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर चुकी है। नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक महीने में करीब 2500 से ज्यादा चालान किए गए हैं। इस दौरान निगम को 25 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-15 में दूसरे दिन भी चला अभियान, 47 के चालान


अमर उजाला की खबर के बाद सेक्टर-15 मार्केट में लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया गया। यहां अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा रॉक गार्डन और सुखना लेक क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई। शनिवार को निगम की टीम अलग-अलग बाजारों को मिलाकर 47 लोगों पर चालान किया। इससे पहले शुक्रवार को भी 57 चालान किए गए थे। दो दिन में नगर निगम की टीम ने 104 लोगों पर चालान की चुकी है। अतिक्रमण के कारण बाजारों में पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही थी। पिछले दिनों चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने भी इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया था कि अवैध अतिक्रमण के कारण स्थायी दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और बाजारों की व्यवस्था बिगड़ रही है।



दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
सेक्टर-22 की घटना पर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम प्रवर्तन विंग के इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। सेक्टर-17 थाने के एसएचओ रोहित का कहना है कि निगम की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article