फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman smuggler arrested after she died of drug overdose

Chandigarh News: नशे की ओवरडोज से मौत के बाद महिला तस्कर गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 08:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Woman smuggler arrested after she died of drug overdose
-तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज
हलवारा। हलवारा के 27 वर्षीय युवक तरलोचन सिंह उर्फ राजू की चिट्टे की ओवरडोज से मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। रायकोट सिटी पुलिस ने राजू को मौत का टीका लगाने वाले दोस्त आकाशदीप के बाद महिला नशा तस्कर सुनीता निवासी बरनाला चौक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता के घर से नशा और इस से संबंधित सामग्री बरामद की गई है।
सुनीता से ही चिट्टा खरीद कर राजू और आकाशदीप गोंदवाल बुर्ज हरि सिंह रोड पर एनआरआई की बंद कोठी के पास झाड़ियों में टीका लगाने गए थे, जहां ओवरडोज से राजू की मौत हो गई। राजू की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल से टीका लगाने के लिए इस्तेमाल की गई सिरिंज और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। आकाशदीप और सुनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करके रायकोट सिटी पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने मामले में दो से तीन और लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वहीं, युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। इस मामले में एसएसपी नवनीत सिंह बैंस थाना सिटी रायकोट पहुंचे हुए थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह खुद पुलिस पार्टी के साथ हलवारा पहुंचे और परिवार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर राजू का अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस अब मामले से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। बुधवार को पंजाब में नशे के टीके लगाने से हुई चार युवकों की मौत के बाद सरकार बैकफुट पर है और पुलिस अधिकारी भी एक्शन मोड में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जब राजू नशे की ओवरडोज से छटपटाने लगा तो आकाशदीप ने नजदीक रह रहे मजदूरों से पानी लेकर उस पर डाला। राजू की सांसें थम गई तो आकाशदीप ने उसका शव उठाकर कपड़े में बांधा और उसके घर ले आया। राजू की मां मंजीत कौर दिहाड़ी करने गई थी और दोनों भाई भी नहीं थे। आकाशदीप बहुत घबराया हुआ था। उसकी बाइक राजू के घर के मुख्य द्वार से टकरा गई और पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। आकाशदीप राजू के शव को बेड पर रखकर भागने लगा, लेकिन गांववासियों ने उसे घेर कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ ही दिन पहले थाना सदर रायकोट के गांव कैले वासी जतिंदर सिंह को भी दो दोस्तों ने पक्खोवाल लेजाकर नशे का टीका लगा दिया था।| उसे भी दोस्त बाइक पर घर से ले गए थे और रास्ते में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने नवदीप सिंह नवी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed