फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Shot dead In Punjab's Khanna

लूट का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman Shot dead In Punjab's Khanna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

खन्ना के गांव लिबड़ा के पास मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर राकेश कुमार की पत्नी राधिका गाबा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चार बदमाश दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसपी (देहात) जसबीर सिंह के मुताबिक व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि हम लोग चंडीगढ़ से शॉपिंग कर वापस अपने घर ताजपुर रोड लुधियाना जा रहे थे। हमारी गाड़ी खन्ना के नजदीकी गांव लिबड़ा के पास पहुंची। बाथरूम करने के लिए मैने सड़क के एक साइड गाड़ी को रोक दिया। 
विज्ञापन


गाड़ी में बैठते समय दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग हमारे पास आक रुके। एक ने मेरी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया। बाकी कहने लगे कि जो कुछ तुम्हारे पास है, वह सब हमारे हवाले कर दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर पत्नी राधिका ने लुटेरों का विरोध किया। इस पर एक ने राधिका के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन कुछ लोग वहां आ गए। 


उनकी मदद से राकेश घायल पत्नी राधिका को लुधियाना के अपोलो अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपीडी ने बताया कि राकेश की शिकायत पर चार अक्षात लोगों पर मामला दर्ज कर आगे छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed