फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman seeks security to live with lover

High Court News: पहला पति मर गया, दूसरा नशेड़ी निकला, अब प्रेमी संग रहने के लिए महिला ने मांगी सुरक्षा

Wed, 05 Oct 2022 08:31 AM IST
ajay kumar विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 08:31 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान जीवन और सुरक्षा का अधिकार देता है। याची का रिश्ता वैध है या नहीं इस विषय पर कोर्ट सुनवाई नहीं कर रहा है। याची जोड़ा जीवन और सुरक्षा की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा है जो उनका संविधानिक अधिकार है।

विज्ञापन
Woman seeks security to live with lover
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

अपने तरह के एक अलग मामले में महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए प्रेमी संग सहमति संबंध में रहने के लिए सुरक्षा मांगी है। महिला ने बताया कि उसका पहला पति मर चुका है और दूसरा पति नशेड़ी है, जिसके साथ वह रहना नहीं चाहती है। कोर्ट ने सुरक्षा के सांविधानिक अधिकार को रिश्ते की वैधता से ऊपर मानते हुए गुरदासपुर के एसएसपी को याची जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए महिला ने बताया कि उसका विवाह संजीव सिंह के साथ हुआ था लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसका विवाह बलविंदर सिंह के साथ हुआ। बलविंदर नशा करता था ऐसे में याची उसे छोड़ कर आ गई। इसके बाद वह अजय से मिली। अजय के साथ याची सहमति संबंध में रह रही है और विवाह करना चाहती है। अजय अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुका है। याची ने बताया कि उनके संबंध के कारण उनके रिश्तेदारों से उन्हें खतरा है।
विज्ञापन

 
सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने गुरदासपुर के एसएसपी को मांगपत्र भी दिया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान जीवन और सुरक्षा का अधिकार देता है। याची का रिश्ता वैध है या नहीं इस विषय पर कोर्ट सुनवाई नहीं कर रहा है। याची जोड़ा जीवन और सुरक्षा की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा है जो उनका संविधानिक अधिकार है। कोर्ट का कार्य इस अधिकार की रक्षा करना है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब गुरदासपुर के एसएसपी को याची जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed