फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman's abortion, uproar in hospital, relatives called police

महिला का गर्भपात, अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने बुलाई पुलिस

Thu, 26 Aug 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman's abortion, uproar in hospital, relatives called police
मनीमाजरा। सिविल अस्पताल में महिला का गर्भपात होने पर बुधवार सुबह 6.30 बजे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के साथ कांग्रेस नेता व पूर्वांचल विकास महासंघ ट्राइसिटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी भी पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गांव दड़वा के रहने वाले संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। मंगलवार देर रात दो बजे पत्नी अंजलि के पेट में दर्द हुआ, तो उसे लेकर सिविल अस्पताल मनीमाजरा पहुंचा। अस्पताल में नर्स ने एक टीका मंगाया। संदीप पीजीआई से टीका लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे लगाया। सुबह 5.30 उसे बताया गया कि महिला का गर्भपात हो गया है। संदीप ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इसी बीच संदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को अस्पताल में बुला लिया। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे 500 एमएल का टीका लाने के लिए कहा गया था, लेकिन नहीं मिलने पर 250-250 एमएल का दो टीका लाया। अस्पताल की नर्स ने बिना देखे ही एक 250 एमएल का टीका लगा दिया, जिससे उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिला के इलाज में अस्पताल ने कोई लापरवाही नहीं की है। महिला की बच्चेदानी में कुछ समस्या थी, जिस वजह से गर्भपात हो गया। महिला के बच्चेदानी में जो भी दिक्कत है, उसका इलाज किया जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न आए।
-डॉ. कवलजीत सिंह, एसएमओ, सिविल अस्पताल मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed