फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered in broad daylight inside bathroom in Rose Garden, throat slit with knife

Chandigarh News: रोज गार्डन में बाथरूम के भीतर दिनदहाड़े महिला की हत्या, चाकू से गला रेता

Sun, 30 Nov 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in broad daylight inside bathroom in Rose Garden, throat slit with knife
चंडीगढ़। रोज गार्डन में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला बाथरूम हुई वारदात से यहां घूमने आए लोगों में हड़कंप मच गया। मृत महिला के पास से मिली बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की स्लिप से उसकी पहचान सहारनपुर निवासी दीक्षा (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि वह पार्क में टहल रहा था तभी बाथरूम की तरफ तेज चीखें सुनाई दीं। उसने तुरंत बाहर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस टीम ने वहां मौजूद एक अन्य महिला को बाथरूम के भीतर जाकर देखने के लिए कहा। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो देखा कि एक महिला लहूलुहान फर्श पर पड़ी है। खून से सनी महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक नुकीला चाकू मिला। इसी चाकू से महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। चाकू को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से सील कर कब्जे में ले लिया है। इस मामले में सेक्टर-17 थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या को केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




शव के पास से दो मोबाइल मिले, पुलिस कर रही जांच

दीक्षा के शव के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था। जिस बाथरूम में महिला का शव मिला, उस शौचालय पर जिस महिला कर्मचारी की ड्यूटी थी, वह मौके पर नहीं थी। महिला कर्मचारी सलमा रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति की मौत होने के चलते हरियाणा के पुंडरी छुट्टी पर गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दीक्षा औद्योगिक क्षेत्र स्थित चाैपाल टीवी में कार्यरत थी। दीक्षा मोहाली के फेज-11 में मकान नंबर-570 में पीजी में रहती थी। चौपाल टीवी से बताया गया कि दीक्षा ने एक हफ्ते की छुट्टी ले रखी थी। वह शनिवार दोपहर 2 बजे वहां से निकली थी। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन से जूझ रही दीक्षा का पंचकूला के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतका के पास से पुलिस को एक पर्स भी बरामद हुआ है, जिसमें से डिप्रेशन की गोलियां बरामद हुई हैं।

पुलिस का मानना है कि बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की दीक्षा स्लिप की परीक्षाओं या भर्ती से जुड़ी हो सकती है और इस दिशा में भी पड़ताल जारी है। लोगों का कहना है कि रोज गार्डन जैसे पर्यटन स्थल में इस तरह की वारदात बेहद डरावनी है।



पुलिस ने जांच तेज की

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे पार्क क्षेत्र को सील कर दिया। पार्क स्टाफ, आसपास टहल रहे लोगों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो दीक्षा का उसके पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी।



रोज गार्डन के चारों ओर वीआईपी के घर

रोज गार्डन के चारों ओर वीआईपी लोगों के घर हैं। आईएएस, आईपीएस, जजों के अलावा यहां कई नामी उद्योगपतियों के भी घर हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पार्क के एंट्री व एग्जिट पॉइंट के अलावा यहां से निकलने वाले सभी रास्तों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा दीक्षा के घरवालों से संपर्क हो गया है।




पर्यटन स्थलों पर सुरक्षागार्ड के नियम, मौके पर कोई नहीं

प्रशासन ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे रॉक गार्डन, सुखना लेक, रोज गार्डन व अन्य जगहों पर सुरक्षागार्ड व अन्य कर्मचारियों की तैनाती को लेकर कागजों में तो नियम बनाए हैं लेकिन मौके पर बेहद ही कम ही स्टाफ ड्यूटी करते पाए जाते हैं।



कोट...

पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। -कंवरदीप कौर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed