{"_id":"d8d1270da7eaa79739a640262db6a5e0","slug":"woman-killed-by-gas-of-geyser-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीजर की गैस चढ़ने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीजर की गैस चढ़ने से युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
14 फरवरी को श्रुति गोयल निवासी जीरकपुर पानी गरम करने के लिए बाथरूम का गीजर ऑन किया। इसके थोड़ी ही देर बाद गीजर में खराबी आने गैस लीक होनी शुरू हो गई। इससे युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन
ढकोली चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि युवती जब काफी देर तक बाथरूम से नहाकर बाहर नहीं आई तो उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर भाई ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तुड़वाया।
विज्ञापन
बाथरूम में युवती बेहोश पड़ी थी। बेहोशी की हालत में उसे सेक्टर-21 के प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। कुछ दिनों तक जब युवती की हालत में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टरों ने उसे सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो र्गई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती की मौत के बाद पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया है।