फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman jumped from third floor in Amritsar of Punjab

तलाकशुदा महिला को नाबालिग लड़के से हुआ प्यार, शादी का सपना टूटा तो छत से लगाई छलांग

Tue, 06 Oct 2020 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped from third floor in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

एक तलाकशुदा औरत ने घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले एक नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध बनाते हुए शादी का सपना बुना लेकिन जब लड़के के परिजनों ने इंकार कर दिया तो महिला ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला के शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां टूट गई हैं और उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन

 
उधर, लड़के ने भी घर की छत से छलांग लगाकर जीवनलीला खत्म करने की कोशिश की। उसे भी घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लड़की की मां ने बताया कि उसने लड़के के परिजनों से दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया था और वह अपनी बेटी की शादी उनके बेटे से करने को तैयार थी।
विज्ञापन


वह रविवार रात को शादी का प्रस्ताव लेकर उनके घर भी गई थी लेकिन उन्होंने कहा कि लड़का भले ही घर में कुंवारा मर जाए लेकिन उसकी बेटी से शादी नहीं करेंगे। सोमवार सुबह लड़के के परिजन उसके घर आए और बेटी को बहुत जलील किया। इसके बाद बेटी घर की ऊपरी मंजिल पर गई और छलांग लगा दी। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के के पिता ने बताया कि यह महिला मेरे बेटे को झांसे में लेकर उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह कहती थी कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह जान दे देगी। इसी से आहत होकर सोमवार को उसके बच्चे ने भी घर की छत से छलांग लगा दी। उसकी हालत गंभीर है।


अभी कोई शिकायत नहीं मिली : एसएचओ 
थाना डी डिवीजन के एसएचओ हरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में किसी भी पक्ष से कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed